राजस्थान में 'राजीविका रंगोत्सव 2025' ग्रामीण महिला उद्यमशीलता का उत्सव ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में राजीविका का अहम योगदानः मुख्य सचिव सुधांश पंत

राजस्थान शासन सचिवालय में मंगलवार को मुख्य सचिव सुधांश पंत द्वारा राजीविका रंगोत्सव - 2025 का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन शासन सचिवालय में 4 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उद्यमशीलता की सफलता को प्रदर्शित किया जायेगा।

राजस्थान में 'राजीविका रंगोत्सव 2025' ग्रामीण महिला उद्यमशीलता का उत्सव ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में राजीविका का अहम योगदानः मुख्य सचिव सुधांश पंत
05-03-2025 - 07:33 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

 जयपुर। राजस्थान शासन सचिवालय में मंगलवार को मुख्य सचिव सुधांश पंत द्वारा राजीविका रंगोत्सव - 2025 का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन शासन सचिवालय  में 4 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित किया जा रहा हैजिसमें राजीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उद्यमशीलता की सफलता को प्रदर्शित किया जायेगा।

महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन

मुख्य सचिव ने शर्बत स्टॉलबगरू प्रिन्ट दुपट्टाकशीदाकारी बैगबाजरा कुकीज आदि स्टॉलों से खरीददारी कर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की और आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राजसमंद व जोधपुर जिलों में शर्बत व बाजरा आधारित उत्पादों की बिक्री की सराहना की।

ग्रामीण उद्यमियों के लिए एक मंच

राजीविका रंगोत्सव का उद्देश्य राज सखियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किये गये असाधारण कार्यो को प्रदर्शित करना हैजिन्होंने सफल उद्यमियों के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इस आयोजन में हस्त निर्मित एवं जैविक उत्पाद सीताफलनीम और गेंदा जैसे जैविक तत्वों से निर्मित हर्बल गुलालहिमाल्यन मल्टी फ्लोराजामुनहनीवाईल्ड फोरेस्ट सरसों हनी से निर्मित फ्लेवर्ड हनीहस्त निर्मित साबुनपर्सनल केयर उत्पादपारम्परिक स्नेक्सचमड़े के उत्पादहस्त निर्मित वस्त्र और पारम्परिक परिधानसस्टेनेबल व लकड़ी के हस्तशिल्प और आभूषण बॉक्सब्लू पोटरीपेन्टिंग्स और पारम्परिक पेय पदार्थ शामिल है।

राजीविका रंगोत्सव केवल एक प्रदर्शनी ही नहीबल्कि महिला सशक्तिकरण का एक आंदोलन है। यह आयोजन ग्रामीण महिलाओं को बड़ा बाजार उपलब्ध करानेउनके आर्थिक स्थिरता बढ़ाने और अधिक से अधिक महिलाओं को सफल उद्यमी बनाने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगा। चार दिवसीय यह आयोजन रंगो से भरी सफलता की उम्मीद लेकर आया हैजहां राजस्थान की स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं अपनी रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता से अपने भविष्य को नया आकार दे रही है।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रेया गुहासंयुक्त सचिव कार्मिक विभाग कनिष्क कटाराराज्य मिशन निदेशक राजीविका सलोनी खेमकापरियोजना निदेशक राजीविका अजय कुमार आर्यग्रामीण विकास विभाग एवं राजीविका के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।