कलरस्ट्रोक प्रदर्शनी में में छा गयीं समिष्ठा और उनका ब्रांड प्लशकॉटन
प्रदर्शनी में सबसे अधिक महिलाओं के पारंपरिक और वेस्टर्न परिधान आकर्षण का केंद्र रहे। पुरुषों और बच्चों के परिधानों की भी विशेष मांग रही। प्रदर्शनी में स्टॉल संख्या 28 पर भी प्लशकॉटन के वेस्टर्न परिधानों की जबर्दस्त मांग देखी गयी। प्लशकॉटन की ओनर समिष्ठा भार्गव ने बताया कि वे इस कलरस्ट्रोक प्रदर्शनी में पहले भी भाग ले चुकी हैं और यहां पर उन..
गुलाबी शहर में 22 गोदाम स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में कलरस्ट्रोक नाम से एक विशाल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें देश और विशेषतौर पर जयपुर के बड़े ट्रेडिंग हाउसेज ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किये। प्रदर्शनी में सभी तरह से परिधान बिक्री के लिए प्रदर्शित किये गये। इसके अलावा यहां पर घरेलू सजावट के सामान, ज्वैलरी और कुछ स्नैक्स के स्टॉल भी थे।
प्रदर्शनी में सबसे अधिक महिलाओं के पारंपरिक और वेस्टर्न परिधान आकर्षण का केंद्र रहे। पुरुषों और बच्चों के परिधानों की भी विशेष मांग रही। प्रदर्शनी में स्टॉल संख्या 28 पर भी प्लशकॉटन के वेस्टर्न परिधानों की जबर्दस्त मांग देखी गयी। प्लशकॉटन की ओनर समिष्ठा भार्गव ने बताया कि वे इस कलरस्ट्रोक प्रदर्शनी में पहले भी भाग ले चुकी हैं और यहां पर उनके तैयार किये गये परिधानों की जबर्दस्त मांग रहती है। वे सोशल मीडिया पर ऑर्डर लेकर परिधान तैयार करवाती हैं। यहां इस प्रदर्शनी में न केवल जयपुर बल्कि अन्य राज्यों से भी लोगों ने ऑर्डर किये। जयपुर के उपभोक्ताओं को तो दो दिन में ही ऑर्डर पर परिधान तैयार किये गये।
समिष्ठा का कहना है कि इस प्रदर्शनी का फायदा यह भी होता है कि राज्य के बाहर से भी यहां पर स्टॉल लगते हैं। यहां न केवल बीटूसी व्य़ापार का अवसर नहीं मिलता है बल्कि बीटूबी व्यापार का भी अवसर मिल जाता है। अन्य राज्यों के ट्रेडिंग हाउसेज भी यहां आकर ऑर्डर देते हैं और जबर्दस्त बिजनेस होता है।
समिष्ठा ने बताया कि ऑन द स्पॉट बुकिंग करने वालों या खरीद करने वालों के लिए एक गेम भी रखा गया था। इसमें ग्राहक को गिलास चुनने को कहा गया, जो गिलास को चुना गया, उसमें रखा कुछ भी ज्वैलरी उत्पाद ग्राहक को मुफ्त दिया गया। इस प्रतियोगिता ने भी ऑर्डर देने वालों को प्रोत्साहित किया। समिष्ठा का कहना है कि यह प्रदर्शनी हर बार अलग ही अनुभव देकर जाता है और वे इसकी हर साल प्रतीक्षा भी करती हैं। नये ब्रांड्स को स्थापित करने की दृष्टि से कलरस्ट्रोक को अच्छा अवसर कह सकते हैं।
What's Your Reaction?