टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल: सभी मैचों की सूची, वेन्यू, अपडेटेड स्क्वॉड, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं और दुनिया के इस बड़े क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत से पहले टीमों के अंतिम स्क्वॉड लगभग तय होने लगे हैं। डिफेंडिंग चैंपियन भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपना स्क्वॉड घोषित करने वाली पहली टीम बनी, जबकि पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने फिलहाल अपने प्रोविजनल (अस्थायी) स्क्वॉड का ऐलान ..
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं और दुनिया के इस बड़े क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत से पहले टीमों के अंतिम स्क्वॉड लगभग तय होने लगे हैं। डिफेंडिंग चैंपियन भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपना स्क्वॉड घोषित करने वाली पहली टीम बनी, जबकि पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने फिलहाल अपने प्रोविजनल (अस्थायी) स्क्वॉड का ऐलान किया है।
भारत-श्रीलंका करेंगे संयुक्त मेजबानी
टी20 वर्ल्ड कप का यह 10वां संस्करण भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के अधिकांश मुकाबले भारत में होंगे, जबकि पाकिस्तान अपने सभी मैच और क्वालिफाई करने पर नॉकआउट मुकाबले भी श्रीलंका में खेलेगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी।
ओपनिंग डे पर तीन मुकाबले
टूर्नामेंट के पहले ही दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें मेजबान भारत का सामना अमेरिका (USA) से होगा। फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा।
टूर्नामेंट का फॉर्मेट
- कुल 20 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
- इन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है, प्रत्येक ग्रुप में 5 टीमें होंगी।
- ग्रुप स्टेज में हर टीम 4 मैच खेलेगी।
- प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 चरण में पहुंचेंगी।
- सुपर-8 में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा।
- सुपर-8 के प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
ICC की सीडिंग व्यवस्था
आईसीसी ने टूर्नामेंट से पहले 8 सीडेड टीमों की घोषणा की है। आईसीसी के अनुसार, यह सीडिंग लॉजिस्टिक कारणों से की गई है।
सीडिंग का प्रभाव सुपर-8 चरण में देखने को मिलेगा। सुपर-8 में सीडेड टीमें अपने पूर्वनिर्धारित स्थान पर रहेंगी, चाहे उन्होंने ग्रुप स्टेज में कोई भी स्थान हासिल किया हो।
यदि कोई अनसीडेड टीम सुपर-8 में पहुंचती है, तो वह उस सीडेड टीम की जगह लेगी जो अगले दौर के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई।
उदाहरण के तौर पर, भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में उनके अंतिम स्थान की परवाह किए बिना A1 और A2 के रूप में सीड किया गया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल
(पूरा मैच शेड्यूल आईसीसी द्वारा चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू
भारत और श्रीलंका में कुल 8 स्टेडियम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी करेंगे।
भारत के वेन्यू
- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- ईडन गार्डन्स, कोलकाता
- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
श्रीलंका के वेन्यू
- आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
- सिनेहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो
- पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
टी20 वर्ल्ड कप 2026: लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट
भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास होगा। सभी मुकाबले निर्धारित समय पर स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर लाइव दिखाए जाएंगे। वहीं, JioStar ऐप और वेबसाइट पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026: पूरे स्क्वॉड
ग्रुप A
भारत:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे,
Tags:
What's Your Reaction?