ओएन दीक्षित मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 23 दिसंबर से, 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे..

ओएन दीक्षित मेमोरियल बैडमिंटन जयपुर जिला ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 23 से 28 दिसंबर तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर बैडमिंटन हॉल में आयोजित होने जा रही है। इसमें 11 से 75 साल तक के 500 से ज्यादा खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर..

ओएन दीक्षित मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 23 दिसंबर से, 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे..
16-12-2025 - 10:48 AM
16-12-2025 - 11:48 AM

जयपुर। ओएन दीक्षित मेमोरियल बैडमिंटन जयपुर जिला ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 23 से 28 दिसंबर तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर बैडमिंटन हॉल में आयोजित होने जा रही है। इसमें 11 से 75 साल तक के 500 से ज्यादा खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण है।

रविवार को इस आयोजन की घोषणा की गयी। घोषणा के अनुसार प्रतियोगिता में अलग-अलग कैटेगरी के कुल 23 इवेंट आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मद्रास हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त चीफ जस्टिस एनके जैन, एसएन दीक्षित, प्रधान आयकर निदेशक अन्वेषण अवधेश कुमार तथा ओएन के पुत्र पंकज दीक्षित उपस्थित थे। एसएन दीक्षित ने बताया कि पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 21 दिसंबर को शाम 5 बजे से भरी जा सकती है।

दीक्षित ने बताया कि ओएन दीक्षित खिलाड़ियों को सहयोग के लिए सदैव आगे रहते थे। वह स्वयं एक अच्छे बैडमिंटन व टेनिस प्लेयर भी थे। जयपुर जिला बेडमिंटन एसोसिएशन के सचिव मनोज दासोत ने बताया कि प्रतियोगिता के रेफरी केके माधुर होंगे। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के चीफ कंट्रोलर पंकज सैनी होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता बालक बालिका वर्ग में 11 से लेकर वेटरन 75 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ी खेल सकेंगे जिसमें एकल, युगल व मिक्स युगल की प्रतियोगिता खेली जायेगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अपनी एंट्री सवाई मानसिंह इनडोर बैडमिंटन हॉल तथा विभिन्न अकादमी में दे सकेंगे।

प्रतियोगिता की घोषणा से पूर्व जयपुर जिला बेडमिंटन एसोसिएशन की महत्वपूर्व बैठक भी हुई। इसमें एनके जैन, एसएन दीक्षित, अवधेश कुमार, पंकज दीक्षित, मनोज दासोत के साथ ही जिला बैडमिंटन संघ की उपाध्यक्ष अलका बत्रा, रितु लोहिया तथा रेफरी जगदीश खत्री, विकास माथुर, विजय सिंह, विकास जैन, पराग लश्करी, संजय भार्गव, वीरेंद्र भार्गव, हेमेंद्र शर्मा, रामबल राठौर, राजेंद्र पाटनी, गौरव जैन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।