एमबीए छात्रों के लिए समग्र और व्यावहारिक प्रबंधन अध्ययन का सशक्त मार्गदर्शन करतीं तीन पुस्तकें अब विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध

Comprehensive Foundation of Modern Management, Global Financial and Business Management, Strategic Business Management and Human Resource Excellence नामक तीन पुस्तकें अब विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। ये तीनों पुस्तकें मिलकर एमबीए छात्रों के लिए एक समग्र (होलिस्टिक) और व्यावहारिक सीखने का ढांचा प्रस्तुत करती..

एमबीए छात्रों के लिए समग्र और व्यावहारिक प्रबंधन अध्ययन का सशक्त मार्गदर्शन करतीं तीन पुस्तकें अब विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध
26-03-2026 - 02:46 PM
26-03-2026 - 03:12 PM

Comprehensive Foundation of Modern Management, Global Financial and Business Management, Strategic Business Management and Human Resource Excellence नामक तीन पुस्तकें अब विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। ये तीनों पुस्तकें मिलकर एमबीए छात्रों के लिए एक समग्र (होलिस्टिक) और व्यावहारिक सीखने का ढांचा प्रस्तुत करती हैं। ये पुस्तकें प्रबंधन, वित्त, विपणन (मार्केटिंग), संचालन (ऑपरेशंस) और मानव संसाधन जैसे प्रमुख विषयों को एकीकृत रूप से प्रस्तुत करती हैं, साथ ही मानव-केंद्रित और वैश्विक दृष्टिकोण पर विशेष जोर देती हैं।

इन पुस्तकों में से Comprehensive Foundation of Modern Management को प्रो. (डॉ.) स्वाति शर्मा, डॉ. अंजू चौहान और प्रो. (डॉ.) राजीव जैन ने मिलकर लिखा है। दूसरी पुस्तक Global Financial and Business Management को . (डॉ.) स्वाति शर्मा, डॉ. अंजू चौहान, डॉ. रमेश मित्तल और प्रो. (डॉ.) राजीव जैन ने संयुक्त रूप से लिखा है। इसी तरह Human Resource Excellence को (डॉ.) स्वाति शर्मा, डॉ. अंजू चौहान और डॉ. रमेश मित्तल के साथ मिलकर लिखा है।  

डॉ. अंजू चौहान जो जयपुर स्थित महर्षि अरविंद विश्वविद्यालय के एमबीए कॉलेज में पढाती हैं, ने बताया कि इन पुस्तकों की विषय-वस्तु अंतरराष्ट्रीय व्यापार, वित्तीय प्रणालियों, सरकारी नीतियों और कानूनी ढांचे को वास्तविक व्यावसायिक गतिविधियों के साथ प्रभावी रूप से जोड़ता है। व्यावहारिक उदाहरणों और वास्तविक जीवन के केस स्टडी के माध्यम से ये पुस्तकें छात्रों को सिद्धांत और उसके अनुप्रयोग के बीच की दूरी को कम करने में मदद करती हैं।

कुल मिलाकर, यह पुस्तकों का संग्रह रणनीतिक सोच विकसित करने, वित्तीय समझ को मजबूत करने और मानव संसाधन प्रबंधन कौशल को निखारने में सहायक है। यह छात्रों को तेजी से बदलते वैश्विक व्यावसायिक परिवेश की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए तैयार करता है।

पुस्तकों के लेखकों के बारे में

प्रो. (डॉ.) स्वाति शर्मा, प्रोफेसर (एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट), एएसपीईई एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, नवसारी कृषि विश्वविद्यालय, नवसारी (गुजरात) में कार्यरत हैं। वे प्रबंधन में पीएच.डी., एग्री मैनेजमेंट में एमबीए और कृषि में बी.एससी. की डिग्री धारक एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् हैं। इसके अलावा उन्होंने हैदराबाद स्थित मैनेज (MANAGE) से वेयरहाउसिंग मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा भी किया है। उनके अनेक शोध पत्र, 83 पुस्तक अध्याय तथा कई संपादित एवं लिखित पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और एग्रीबिजनेस अनुसंधान एवं शिक्षा में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे अनेक स्नातकोत्तर और पीएच.डी. शोधार्थियों की मार्गदर्शक भी हैं।

डॉ. अंजू चौहान एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् हैं और जयपुर स्थित महर्षि अरविंद विश्वविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय की प्रमुख (हेड) हैं। उन्हें शिक्षण, शोध और शैक्षणिक प्रशासन में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने राजस्थान के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से एम.कॉम. और एमबीए किया है तथा वाणिज्य और प्रबंधन के क्षेत्र में कई स्नातकोत्तर और पीएच.डी. छात्रों का मार्गदर्शन किया है।

प्रो. (डॉ.) राजीव जैन एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और दूरदर्शी नेता हैं, जिन्होंने प्रबंधन शिक्षा, शोध और संस्थागत प्रशासन में चार दशकों से अधिक का उत्कृष्ट योगदान दिया है। उन्होंने एम.एल. सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएच.डी. तथा मार्केटिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वे राजस्थान विश्वविद्यालय और राजस्थान आईएलडी स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलपति रह चुके हैं तथा जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी और कोटा विश्वविद्यालय में चेयरमैन के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

डॉ. रमेश मित्तल एक प्रसिद्ध शिक्षाविद्, प्रशासक और प्रबंधन, उद्यमिता तथा मार्केटिंग के क्षेत्र में 35 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ हैं। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत जयपुर में सीनियर डायरेक्टर और एक्टिंग डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है।

वे पीएच.डी. धारक हैं और उन्होंने अनेक स्नातकोत्तर (PG) एवं पीएच.डी. शोधार्थियों तथा स्टार्टअप्स का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने 300 से अधिक शोध पत्र और कई पुस्तकें लिखी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow