ट्रंप का कनाडाई विमानों पर ‘ट्रेड वॉर’: बॉम्बार्डियर समेत सभी विमानों पर 50% टैरिफ की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (29 जनवरी) को कनाडा के खिलाफ अपने व्यापार युद्ध में एक नया मोर्चा खोलते हुए कड़ा कदम उठाने की धमकी दी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में बेचे जाने वाले कनाडा निर्मित विमानों पर 50 प्रतिशत तक शुल्क (टैरिफ) लगाया जा सकता..

ट्रंप का कनाडाई विमानों पर ‘ट्रेड वॉर’: बॉम्बार्डियर समेत सभी विमानों पर 50% टैरिफ की धमकी
30-01-2026 - 10:59 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (29 जनवरी) को कनाडा के खिलाफ अपने व्यापार युद्ध में एक नया मोर्चा खोलते हुए कड़ा कदम उठाने की धमकी दी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में बेचे जाने वाले कनाडा निर्मित विमानों पर 50 प्रतिशत तक शुल्क (टैरिफ) लगाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि कनाडा में बने सभी विमानों को डी-सर्टिफाई किया जाएगा। यह फैसला तब तक लागू रहेगा, जब तक कि अमेरिका में बने गल्फस्ट्रीम जेट्स को कनाडा में प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) नहीं मिल जाता।

क्या कनाडा ‘गलत तरीके से’ गल्फस्ट्रीम को प्रमाणन देने से इनकार कर रहा है?

ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने खासतौर पर क्यूबेक में बने बॉम्बार्डियर के ग्लोबल एक्सप्रेस बिजनेस जेट को निशाने पर लिया। उन्होंने कनाडा सरकार पर आरोप लगाया कि वह नियामकीय बाधाओं के जरिए अमेरिकी विमानों को रोक रही है।

ट्रंप ने लिखा, “इस तथ्य के आधार पर कि कनाडा ने गलत, अवैध और लगातार तरीके से गल्फस्ट्रीम 500, 600, 700 और 800 जेट्स—जो अब तक बनाए गए सबसे बेहतरीन और अत्याधुनिक विमानों में से हैं—को प्रमाणन देने से इनकार किया है, हम बॉम्बार्डियर के ग्लोबल एक्सप्रेस और कनाडा में बने सभी विमानों को डी-सर्टिफाई कर रहे हैं। यह तब तक लागू रहेगा, जब तक कि महान अमेरिकी कंपनी गल्फस्ट्रीम को पूरी तरह प्रमाणन नहीं मिल जाता, जो उसे वर्षों पहले मिल जाना चाहिए था।”

ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि कनाडा प्रभावी रूप से गल्फस्ट्रीम उत्पादों की बिक्री को अपने देश में रोक रहा है।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी भी कारण से यह स्थिति तुरंत नहीं सुधारी गई, तो मैं अमेरिका में बेचे जाने वाले कनाडा के हर विमान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा।”

अमेरिका-कनाडा रिश्ते: सहयोगी से टकराव तक

यह चेतावनी अमेरिका और कनाडा के रिश्तों में एक और तीखे मोड़ को दर्शाती है। ट्रंप के पिछले साल सत्ता में लौटने के बाद से दोनों देशों के संबंध लगातार बिगड़ते गए हैं। कुछ घंटे पहले ही CNN ने रिपोर्ट किया था कि कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्रंप से “कनाडा की संप्रभुता का सम्मान करने” की अपील की थी। यह अपील तब आई जब खबरें सामने आईं कि अल्बर्टा के अलगाववादी समूहों और अमेरिकी अधिकारियों के बीच बैठकें हुई हैं।

इससे कुछ दिन पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि ओटावा चीन के साथ व्यापार समझौता करता है, तो वह कनाडाई वस्तुओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे। उन्होंने यह धमकी सप्ताहांत में दोहराई थी।

गवर्नर कार्नी’ कहकर तंज

इससे पहले शनिवार (24 जनवरी) को किए गए कई पोस्ट में ट्रंप ने कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का मज़ाक उड़ाते हुए उन्हें बार-बार गवर्नर” कहा और बीजिंग के साथ आर्थिक रिश्ते गहराने के खिलाफ चेतावनी दी।

ट्रंप ने लिखा, “अगर गवर्नर कार्नी यह सोचते हैं कि वह कनाडा को चीन के लिए एक ‘ड्रॉप ऑफ पोर्ट’ बना देंगे, जहां से चीन अपने सामान और उत्पाद अमेरिका भेजेगा, तो वे पूरी तरह गलत हैं।”

उन्होंने आगे दावा किया कि चीन कनाडा को “पूरी तरह निगल जाएगा” और उसकी अर्थव्यवस्था व जीवनशैली को “खत्म कर देगा।”

ट्रंप ने कहा, “अगर कनाडा चीन के साथ कोई समझौता करता है, तो अमेरिका में आने वाले सभी कनाडाई सामानों और उत्पादों पर तुरंत 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा।”

ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब कुछ दिन पहले ही मार्क कार्नी ने बीजिंग का दौरा किया था—जो लगभग एक दशक में किसी कनाडाई नेता की चीन की पहली यात्रा थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।