महिलाओं ने थाली नाद से गूंजा दिया मंत्री का घर
<p><em><strong>‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को प्रदेशभर में विधायक आवास के बाहर थाली-नाद किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से यूडीएच मंत्री धारीवाल के आवास के बाहर थाली नाद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।</strong></em></p>
‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को प्रदेशभर में विधायक आवास के बाहर थाली-नाद किया गया। जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के साथ मिलकर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के सरकारी आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
भंडारी ने कहा कि राजस्थान महिला अपराध के मामलों में राजस्थान में नंबर एक पर है। प्रदेश में जिस तरह आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हिंसा की घटनाएं हो रही है, गहलोत सरकार आधी आबादी को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम रही है। कांग्रेस की गहलोत सरकार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। सड़क से लेकर स्कूल, कॉलेज, कार्यस्थल पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
200 विधानसभा क्षेत्रों में विरोध
मुख्यमंत्री गहलोत के जंगल राज के खिलाफ ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत बुधवार को 200 विधानसभा में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। छोटी चैपड़ पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरिता गैना, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा भारद्वाज, प्रदेश मंत्री दीपा नाथावत, ज्योति ज्यानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी स्नेहा काम्बोज शर्मा, महिला मोर्चा जयपुर जिला अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?