Adani News : झटके से उबरने के लिए अडानी का बिग प्लान, समय से पहले छुड़ाएंगे गिरवी रखे शेयर और 9185 करोड़ का करेंगे भुगतान

<p><em><strong>Adani News :&nbsp;अडानी ग्रुप ने अपनी कुछ कंपनियों के गिरवी रखे शेयरों को छुड़ाने का प्लान बनाया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है।&nbsp;</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Adani News : झटके से उबरने के लिए अडानी का बिग प्लान, समय से पहले छुड़ाएंगे गिरवी रखे शेयर और 9185 करोड़ का करेंगे भुगतान
07-02-2023 - 12:13 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुश्किल वक्त में अडानी ग्रुप ने बड़ा पैसला लिया है। अडानी ग्रुप के गिरते शेयरों के बीच खबर आ रही है कि समूह ने अपनी कुछ कंपनियों के गिरवी रखे शेयरों को छुड़ाने का प्लान बनाया है। इसके लिए इन कंपनियों के प्रमोटर्स ने मैच्योरिटी से पहले ही 1.114 अरब डॉलर (यानी करीब 9185 करोड़ रुपये) का प्री-पेमेंट करने का फैसला किया है। अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट के बीच कुछ कंपनियों के प्रमोटर्स ने कॉलेटरल के रूप में शेयरों के चेंज किए हैं। इसके लिए 1.114 अरब डॉलर के लोन का प्री पेमेंट करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है। 
इन कंपनियों के शेयर जारी किए जाएंगे
अडानी पोर्ट्स में 168.27 मिलियन शेयर, जो प्रमोटर की 12 फीसदी हिस्सेदारी है, जारी किए जाएंगे। अडानी ग्रीन एनर्जी में 27.56 मिलियन शेयर या प्रमोटर्स की 3 फीसदी हिस्सेदारी जारी की जाएगी। अडानी ट्रांसमिशन में 11.77 मिलियन शेयर या प्रमोटर्स की 1.4 फीसदी हिस्सेदारी रिलीज की जाएगी। 
सेंटिमेंट सुधारने की कोशिश
यह लोन अडानी ग्रुप ने शेयरों को गिरवी रखकर लिया था। इसकी मैच्योरिटी सितंबर 2024 में पूरी होगी। ग्रुप ने मैच्योरिटी से पहले ही लोन का भुगतान करने का फैसला किया है। लगातार गिरते शेयरों के बीच अडानी ग्रुप ने लोन चुकाने का फैसला लेकर खराब हो चुके सेंटिमेंट को सुधारने की कोशिश कर रहा है।
प्रमोटर्स की हिस्सेदारी
दिसंबर 2022 तक अडानी पोर्ट्स में प्रमोटर्स ने अपनी करीब 17.31 फीसदी हिस्सेदारी को गिरवी पर रखा हुआ, जो रिलीज किए जाने के बाद घटकर 5.31 फीसदी रह जाएगा. अडानी ग्रीन एनर्जी के कुल प्रमोटर्स के स्टेक में से 4.36 फीसदी गिरवी रखा था। जो प्रमोटर्स के भुगतान करने के बाद घटकर 1.36 फीसदी रह जाएगा। ठीक उसी प्रकार अडानी ट्रांसमिशन में अपनी कुल स्टेक में से प्रमोटर्स 6.62 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी पर रखा हुआ था, जो अब 5.22 फीसदी रह जाएगा।  अडानी समूह के इस फैसले के बाद अडानी पोर्ट्स के शेयर में सोमवार को जोरदार 10 फीसदी का उछाल देखने को मिला।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।