प्यार में अंधे होकर कर डाली जघन्य हत्या... शादी में बाधक बने पति पर चढ़ाई कार, सांस थमने तक बार-बार चढ़ाते रहे

<p><em><strong>हत्या प्रकरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी, प्रेमी समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी का प्रेमी रमेश मृतक का मौसेरा भाई है।</strong></em></p>

प्यार में अंधे होकर कर डाली जघन्य हत्या... शादी में बाधक बने पति पर चढ़ाई कार, सांस थमने तक बार-बार चढ़ाते रहे
07-02-2023 - 12:16 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

गोविंदगढ़ स्थित गौरी का बास निवासी 21 वर्षीय गिरधारीलाल की हत्या प्रकरण का खुलासा करते हुए जयपुर पुलिस ने उसकी पत्नी, प्रेमी समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी का प्रेमी रमेश मृतक का मौसेरा भाई है, जिसने दोस्त सुनील के साथ मिलकर शुक्रवार रात फोरेस्ट चौकी बावड़ी गोपीनाथ के कच्चे रास्ते में शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या की थी।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गिरधारी पर उसकी सांस थमने तक बार-बार कार को चढ़ाया जाता रहा.। आरोपियों ने उसका चेहरा भी कुचल दिया। बाद में, शव को रेनवाल थाना इलाके में छोटी डूंगरी से लालासर जाने वाली सड़क पर फेंक दिया, ताकि लोग इसे सड़क दुर्घटना माने।
पुलिस ने बताया कि गिरधारीलाल की पत्नी कमला उर्फ पूजा का मृतक के मौसी के लड़के रमेश कुमार से प्रेम प्रसंग था। पूजा रमेश से शादी करना चाहती थी। गिरधारी को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने षड्यंत्र रचा। इसमें रमेश ने दोस्त सुनील गढवाल को शामिल कर लिया।
पुलिस ने गिरधारी की हत्या के मामले में गौरी का बास निवासी रमेश ढाका (21) पुत्र तेजपाल ढाका, सुनील गढवाल (23) पुत्र लालाराम उर्फ लालचंद व पत्नी कमला उर्फ पूजा (23) को गिरफ्तार किया है। कार भी जब्त कर ली।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।