ब्लिंकन का बेबाक बयानः हमारी सोच से ज्यादा तेजी से ताइवान कब्जाने की तैयारी में चीन
चीन ताइवान को लेकर कतई आराम के मूड में नहीं है बल्कि कहीं ज्यादा उतावला है। अमेरिकी विदेश मंत्री की मानें तो ड्रैगन अचानक चौंका भी सकता है। एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि चीन पहले की सोच से तेज ताइवान पर कब्जा जमा सकता है। ताइवान को लेकर चीन का दृष्टिकोण बिलकुल ही बदल चुका है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की धमकी के बाद यह किसी बड़े अमेरिकी अधिकारी का पहला बयान है।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शी जिनपिंग के राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल खत्म होने से पहले ही ताइवान पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष हो सकता है। ताइवान भी चीन के किसी भी हिमाकत का करारा जवाब देने के लिए पहले से ही तैयार है। ऐसे में अगर ताइवान और चीन के बीच युद्ध हुआ तो रूस-यूक्रेन जंग से भी ज्यादा बड़ी तबाही देखने को मिल सकती है। ताइवान के पास अमेरिकी हथियारों का बड़ा जखीरा है। ताइवान दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जो अपने क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे अधिक मिसाइलों का मालिक है।
What's Your Reaction?