Air India : टाटा को मिलते ही पलटी एयर इंडिया की किस्मत, उड़ान भरेंगे धूल फांक रहे 10 जंबो जेट
<p>Air India : </p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
Air India : टाटा ग्रुप के पास लौटते ही एयर इंडिया का कायाकल्प होने लगा है। कंपनी ने कहा है कि वह संचालन से बाहर चल रहे अपने 10 बड़े विमानों को 2023 तक सेवा में शामिल करेगी। इन विमानों में बड़ा ईंधन टैंक होता है, जिससे उसे भारत-अमेरिका तथा भारत-कनाडा जैसी लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ान भरने में आसानी होती है। एयर इंडिया के विशाल विमानों के बेड़े में अभी 43 विमान हैं, जिनमें से 33 संचालन में हैं। यह बड़ा सुधार है क्योंकि एयरलाइन हाल फिलहाल तक 28 विमानों का संचालन कर रही थी। कंपनी ने बताया कि बाकी के विमान 2023 की शुरुआत तक सेवा में वापस लौटेंगे।
What's Your Reaction?