अमेरिका, इजराइल और डेनमार्क में मिला नया कोरोना वैरिएंट मिला

<p><em><strong>अमेरिका की टॉप डिजीज कंट्रोल एजेंसी (सीडीसी) कोरोना के तेजी से म्यूटेट करने वाले एक वैरिएंट को ट्रैक कर रही है। इस वैरिएंट का नाम बीए.2.86 बताया जा रहा है। इसे अब तक अमेरिका इजराइल और डेनमार्क में डिटेक्ट किया गया है। अमेरिका ने बताया है कि सीडीसी इसके बारे में ज्यादा जानकारी इकट्ठा कर रही है।</strong></em></p>

अमेरिका, इजराइल और डेनमार्क में मिला नया कोरोना वैरिएंट मिला
19-08-2023 - 12:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डबल्यूएचओ ने भी इसके बारे में जानकारी दी है। डबल्यूएचओ ने बताया है कि नए वैरिएंट में तेजी से म्यूटेट करने की क्षमता है, इसके चलते इसे मॉनिटर किया जा रहा है। फिलहाल डबल्यूएचओ 3 वैरिएंट्स को ट्रैक कर रहा है। वहीं, 7 वैरिएंट्स को मॉनिटरिंग पर रखा गया है।
इम्यूनिटी को चकमा देने में माहिर
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ग् पर नए वैरिएंट के बारे में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि वो इस समझने के लिए ज्यादा जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। कोरोना वायरस का सर्कुलेट और इवॉल्व होना जारी है। ऐसे में इस पर नजर बनाए रखना और इसकी रिपोर्टिंग जरूरी है। डॉक्टर एस वैसली लोंग ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ये कोरोना से इन्फेक्शन के बाद मिली इम्यूनिटी को चकमा दे सकता है।
कोरोना केसेज 80 फीसदी बढ़े
दुनियाभर में कोरोना के नए मामलों में 80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने यह जानकारी दी। वीकली अपडेट के दौरान डबल्यूएचओ ने बताया कि 10 जुलाई से 6 अगस्त के बीच कोरोना के 15 लाख नए मामले सामने आए। ये पिछले 28 दिनों की तुलना में 80 फीसदी ज्यादा हैं। हालांकि, इस दौरान कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 57 फीसदी कम हुआ।
एक माह में केस बढ़कर 15 लाख 
12 जून से 9 जुलाई के बीच दुनियाभर में 7 लाख 94 हजार कोविड केस आए थे, जबकि 10 जुलाई से 6 अगस्त के बीच नए कोविड केस का आंकड़ा बढ़कर 15 लाख हो गया। डबल्यूएचओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि सही आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता है, क्योंकि कोरोना के समय सभी देशों में टेस्टिंग और मॉनिटरिंग ज्यादा हो रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। कम टेस्टिंग की वजह से भी कोरोना के दर्ज मामले कम हो सकते हैं।
एरीस ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित
पिछले हफ्ते डबल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट ईजी।5 या एरीस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया था। जुलाई के मध्य में मिले कोरोना के मामलों में से 17 फीसदी केस इसी वैरिएंट के थे। ये जून की तुलना में 7.6 फीसदी ज्यादा थे। एरीस वैरिएंट का केस 31 जुलाई को ब्रिटेन में सामने आया था। इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, चीन और ब्रिटेन में ही मिल रहे हैं।
मई में कोरोना को ग्लोबल इमरजेंसी से हटाया गया था
डबल्यूएचओ ने इस साल मई में कोरोना को ग्लोबल इमरजेंसी से हटा दिया गया था। हालांकि, डबल्यूएचओ के गवर्नर जनरल टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा था कि कोरोना भले ही अब ग्लोबल इमरजेंसी नहीं है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि इससे अब कोई खतरा नहीं है। दुनिया में अगली महामारी जरूर आएगी और ये कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है। ऐसे में हमें अभी से तैयारी करनी होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।