MI vs GT : 12 को मिलते हैं राशिद भाई...! सूर्यकुमार यादव ने आतिशी शतक से पूरा किया राशिद को दिया चैलेंज 

<p><strong>आईपीएल 2023 :&nbsp;<em>मुंबई की टीम में मौजूद टी20 के बादशाह सूर्यकुमार यादव ने गुजरात के खिलाफ आतिशी शतक ठोका। इस मैच से पहले उन्होंने गुजरात के शानदार गेंदबाज राशिद खान को चुनौती दी थी। वहीं, अब राशिद खान की जादुई गेंदो पर चौके लगाकर वह चुनौती पर खरे उतरे हैं।</em></strong></p>

MI vs GT : 12 को मिलते हैं राशिद भाई...! सूर्यकुमार यादव ने आतिशी शतक से पूरा किया राशिद को दिया चैलेंज 
13-05-2023 - 09:29 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आईपीएल का 16वां सीजन प्लेऑफ के करीब पहुंचने के साथ और भी रोमांच से भरा नजर आ रहा है। इस सीजन अभी तक 4 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। इस लिस्ट में अब मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव (एसकेवाई) का नाम भी शामिल हो चुका है। शुरुआती 5 मैच तक स्काई अपनी लय तलाशते नजर आए थे लेकिन अब वह विरोधी टीमों के लिए कयामत बनकर सामने आ रहे हैं। गुजरात के खिलाफ स्काई ने अपनी शतकीय पारी से विरोधी टीम को अकेले ही तहस-नहस कर दिया।
पर्पल कैप के हकदार बने राशिद 
गुजरात के करामाती खान, राशिद ने अपनी फिरकी से मुंबई के शुरुआती 3 बैटर्स को पवेलियन भेज दिया था जिसके बाद टीम काफी मुश्किल में नजर आई। राशिद ने इस मैच में 4 अहम बैटर्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया और पर्पल कैप के मालिक बन गए लेकिन करामाती खान का जादू सूर्यकुमार के सामने नहीं चला। बल्कि स्काई ने राशिद के सामने भी शानदार चैके ठोके। इस मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने राशिद खान को पहले ही 12 मई के लिए चैलेंज कर दिया था।
खेली 103 रन की ताबड़तोड़ पारी
स्काई ने आरसीबी के खिलाफ 83 रन की ताबड़तोड़ पारी को अंजाम दिया था। राशिद खान ने उनकी बैटिंग देखने के बाद कमेंट किया कि ‘हम स्काई को कहां गेंदबाजी करें’। इसे सुनने के बाद मिस्टर 360 ने कैमरे के सामने ही राशिद खान को चैलेंज करते हुए कहा, ’12 को मिलते हैं राशिद भाई।’ सूर्यकुमार गुजरात के खिलाफ मैच में अपने चैलेंज पर खरे उतरे। राशिद खान को स्काई का तोड़ नहीं मिला और सूर्या ने 103 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी में 11 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। स्काई के शतक की बदौलत मुंबई ने गुजरात के सामने 219 रन का पहाड़नुमा टारगेट रख दिया। लेकिन, गुजरात टाइटंस इस चुनाती के सामने 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी। इस तरह मुंबई इंडियंस  ने गुजरात टाइटंस को 27 रनों से शिकस्त दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।