भड़के केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, दो न्यूज चैनलों से कहा ‘गेट आउट’

<p><em><strong>केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कोच्चि में सोमवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो मलयालम चैनलों को बाहर निकाल दिया। बकौल राज्यपाल ये दोनों मलयाली चैनल शाहबानों प्रकरण को लेकर उन पर निशाना साधे हुए थे।&nbsp;</strong></em></p>

भड़के केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, दो न्यूज चैनलों से कहा ‘गेट आउट’
08-11-2022 - 08:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राज्यपाल ने गुस्से में ‘केरली न्यूज’ और ‘मीडिया वन’ समाचार चैनलों के पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस वाली जगह छोड़कर जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वे इन दो चैनलों से बात नहीं करेंगे और अगर ये दो चैनल यहां मौजूद रहेंगे तो वे किसी से भी बात नहीं करेंगे और वापिस चले जाएंगे।
खान ने कहा, ‘मैं मीडिया को बहुत महत्वपूर्ण मानता हूं। मैं हमेशा मीडिया को जवाब देता हूं लेकिन, अब मैं उन लोगों को जवाब नहीं दे पाऊंगा, जिन्होंने मीडिया का मुखौटा पहना हुआ है। वे असल में पार्टी के काडर हैं। अगर उनमें से यहां कोई है तो मेरी गुजारिश है कि आप यहां से चले जाएं।’

उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि यहां ‘केरली’ से कोई नहीं होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि यहां ‘मीडिया वन’ से कोई नहीं होगा। क्या यहां कोई ‘मीडिया वन’ से है?’ इस सवाल के जवाब में मीडिया वन का एक पत्रकार कहता है कि मैं यहां हूं। ऐसे में आरिफ मोहम्मद खान कहते हैं, ‘मैं आपसे बात नहीं करना चाहता, गेट आउट। मैं आपसे बात नहीं करूंगा। प्लीज, आप यहां से जाइए।’
बिजनेस स्टैंडर्ड न्यूज वेबसाइट के मुताबिक ‘केरली न्यूज’ सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का चैनल है, वहीं मलयालम सेटेलाइट चैनल ‘मीडिया वन’ पर सुरक्षा कारणों से केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगाया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।