पहली बार 8 सितंबर को बंद रहेंगे इंडिया गेट के सभी दसों मार्ग

पहली बार 8 सितंबर को बंद रहेंगे इंडिया गेट के सभी दसों मार्ग
06-09-2022 - 07:29 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आगामी 8 सितंबर को आतंकी हमलों के इनपुट मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के संदर्भ में 8 सितंबर को इंडिया गेट सर्किल पहली बार पूरी तरह बंद किया जा रहा है। इंडिया गेट के सभी दस मार्ग व राजपथ के पासपास के मागों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अलावा इंडिया गेट आमजन के  लिए पूरी तरह कभी भी बंद नहीं रहता है। लेकिन, 8 सितंबर को राजपथ के आसपास भी कार्यालय बंद रहेंगे। इस वजह से दिल्लीवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का 8 सितंबर को उद्घाटन करेंगे। इस समय आतंकी हमले के इनपुट भी हैं। ऐेसे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए इंडिया गेट को 8 सितंबर को शाम छह बजे से लेकर रात नौ बजे तक बंद रहेगा। इंडिया गेट के सभी दस मार्ग व राजपथ के आसपास सभी मार्गों को आम वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। इसके अलावा बसों को भी नई दिल्ली में नहीं आने दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।