बिहारः महागठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, कुल 31 विधायकों को दिलाई जाएगी मंत्री पद की शपथ

NULL

बिहारः महागठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, कुल 31 विधायकों को दिलाई जाएगी मंत्री पद की शपथ
16-08-2022 - 11:56 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच बनी सहमति के बाद आज, 16 अगस्त 2022 को वहां महागठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। संभावना है कि तय फॉर्मूले के मुताबिक मंगलवार को आरजेडी के 15, जेडीयू के 12, कांग्रेस के 02, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के एक और एक अन्य निर्दलीय विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस तरह कुल 31 लोगों को सुबह करीब साढ़े 11 बजे  राज्यपाल फागू चौहान इन सभी को मंत्री पद की शपथ दिलवाने वाले हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा अध्‍यक्ष का पद आरजेडी के खाते में जाएगा. आरजेडी के नेता अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के नये स्‍पीकर बनने जा रहे हैं । उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सरकार बदलने के बावजूद त्यागपत्र देने से मना कर दिया था, तब महागठबंधन ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछली सरकार में मंत्री रहे लोगों को एक बार फिर से अवसर दिया जा रहा है।  जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू कोटे) से विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, संजय झा, लेसी सिंह, जमां खान, जयंत राज, सुनील कुमार, मदन सहनी, शीला मंडल शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस के भी दो विधायकों मोहम्मद अशफाक आलम और मुरारी गौतम, हम पार्टी के संतोष कुमार सुमन, नीतीश कुमार एक समर्थक निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को भी मंत्री पद मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक कि शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार को ही मंत्रियों को उनका विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। संभावना है कि जेडीयू कोटे से शपथ लेने वाले ज्यादातर मंत्रियों को उनके पुराने विभाग ही दिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।