शिंदे-फडणवीस सरकार का पहला विस्तार 5 अगस्त को
NULL
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार का पहला विस्तार पांच अगस्त को होगा। इस दौरान बीजेपी के कुल 8 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं एकनाथ शिंदे गुट के 7 एमएलए भी सरकार में मंत्री पद संभालेंगे। इसको लेकर राजभवन में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा था कि राज्य में भले ही पूर्ण मंत्रिमंडल न हो लेकिन सरकार कुशलतापूर्वक काम कर रही है। उन्होंने जल्द मंत्रिमंडल विस्तार का वादा भी किया। फिलहाल राज्य के मंत्रिमंडल में शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केवल दो सदस्य हैं। दोनों ने 30 जून को शपथ ली थी।
एक महीने में 751 सरकारी आदेश जारी किए
एकनाथ शिंदे के 30 जून को मुख्यमंत्री बनने के बाद से महाराष्ट्र सरकार 751 सरकारी आदेश जारी कर चुकी है और इनमें से 100 से अधिक आदेश अकेले स्वास्थ्य विभाग से संबंधित हैं। सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर ये आदेश उपलब्ध हैं।
What's Your Reaction?