तैयार रहे ताइवान... साल के अंत तक हमला कर सकता है चीन, अमेरिका ने चेताया
<p><em><strong>नेवी चीफ एडमिरल माइकल गिल्डाय ने कहा कि अमेरिकी सेना को चीन के ताइवान पर संभावित हमले से निपटने के लिए निश्चित रूप से खुद को तैयार रखना होगा।</strong></em></p>
दक्षिण चीन सागर में चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि चीन इस साल के अंत तक ताइवान पर हमला कर सकता है। नेवी चीफ एडमिरल माइकल गिल्डाय ने कहा कि अमेरिकी सेना को चीन के ताइवान पर संभावित हमले से निपटने के लिए निश्चित रूप से खुद को तैयार रखना होगा। एडमिरल गिल्डाय उन प्रमुख अमेरिकी अधिकारियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने हाल के दिनों में चीन के ताइवान के प्रति खतरनाक इरादे को लेकर चेतावनी दी है।
यूएस नेवी चीफ ने कहा, ‘जब हम साल 2027 के मौके की बात करते हैं तो मेरे विचार से यह साल 2022 या 2023 हो सकता है। मैं इस संभावना का खंडन नहीं कर सकता हूं। मेरे कहने का मतलब यह नहीं है कि इससे सब डर जाएं।’
‘आज रात लड़ाई’ के स्तर की तैयारी
उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना ने ‘आज रात लड़ाई’ की रणनीति अपना रखी है। उसे और ज्यादा तेजी से तैयार रहना होगा, मारक क्षमता को प्राथमिकता देनी होगी और जंगी जहाजों के बेडे़ पर ध्यान देना होगा। एडमिरल माइकल गिल्डाय ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इरादे को लेकर अपनी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शी जिनपिंग ताइवान पर कब्जा करने को लेकर ज्यादा पहले के अनुमान से ज्यादा इच्छुक हैं।
What's Your Reaction?