आखिर चाहता क्या है चीन..? नैन्सी पेलोसी के जाते ही ताइवान में भेजे 27 लड़ाकू विमान
NULL
नैन्सी पेलोसी की वापसी के चंद घंटे बाद चीन के 27 लड़ाकू विमानों ने एक साथ ताइवानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इनमें 16 रूस में बने सुखोई एसयू-30 लड़ाकू विमान थे। सतर्क ताइवानी वायुसेना ने चीनी विमानों को खदेडऩे के लिए अपने फाइटर जेट्स को तुरंत रवाना किया और अपनी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भी एक्टिवेट कर दिया।
ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि घुसपैठ करने वाले चीनी विमानों में 6 जे-11 लड़ाकू विमान, 5 जे-16 लड़ाकू विमान और 16 सुखोई एसयू-30 लड़ाकू विमान थे। चीन के इन विमानों ने अलग-अलग दिशाओं से ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की। रेडियो पर धमकी दिए जाने और ताइवानी लड़ाकू विमानों को आता देख चीन के विमान अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में भाग गए।
What's Your Reaction?