नो मोर एक्सटेंशन... पांच हफ्तों में रिटायर हो जाएंगे पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा
<p><em><strong>‘जियो टीवी’ के मुताबिक सरकार ने घोषणा की है कि सेना प्रमुख के उत्तराधिकारी को नियत समय पर और संविधान के अनुसार नियुक्त किया जाएगा</strong></em></p>
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले पांच सप्ताह में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह सेवा विस्तार की मांग नहीं करेंगे। जनरल बाजवा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नए सेना प्रमुख का चयन करेंगे।
‘जियो टीवी’ के मुताबिक सरकार ने घोषणा की है कि सेना प्रमुख के उत्तराधिकारी को नियत समय पर और संविधान के अनुसार नियुक्त किया जाएगा। चैनल ने अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि जनरल बाजवा ने शुक्रवार को कहा कि वह सेवा विस्तार की मांग नहीं करेंगे और पांच सप्ताह के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
सेना की राजनीति में नहीं होगी कोई भूमिका
छह साल तक पाकिस्तानी सेना का शीर्ष पद संभालने वाले बाजवा ने यह भी कहा कि सेना राजनीति में कोई भूमिका नहीं निभाएगी। अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस महीने की शुरुआत में लंदन में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सुप्रीमो नवाज शरीफ से मुलाकात के बाद उन्हें एक और कार्यकाल मिल सकता है।
नए आर्मी चीफ की नियुक्ति पीएम का विशेषाधिकार
सेना प्रमुख की नियुक्ति पूरी तरह प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है और शायद यह एकमात्र समय होता है, जब शक्तिशाली सेना बिना किसी अगर-मगर के उनके फैसले को मान लेती है।
What's Your Reaction?