अमित मिश्रा ने मिले-मिले में कोहली को लेकर अफरीदी पर किया कटाक्ष

अमित मिश्रा ने मिले-मिले में कोहली को लेकर अफरीदी पर किया कटाक्ष
14-09-2022 - 11:51 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज  विराट कोहली की खराब फार्म को लेकर देश और दुनिया में चर्चा होने लगी थी। लोग उन्हें खेल से सम्मानपूर्व रिटायर होने तक की सलाह देने लगे थे। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी  कोहली को ऐसी ही सलाह दे डाली थी। उन्होंने कहा था कि इसके बजाय कि आपको टीम से ड्रॉप किया जाए, कोहली को समय के साथ क्रिकेट को अलविदा कह देना चाहिए।

करीब 1000 दिनों के बाद कोहली ने बल्लेबाजी की लय हासिल करते हुए एशिया कप में अफगानिस्तान के साथ मैच में शतक ठोक दिया। उन्होंने पूर्व के मैचों में जो अर्धशतक भी लगाये। शाहिद अफरीदी के कोहली को लेकर दिये गये बयान पर अब भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा करारा जवाब दिया है। मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘डियर अफरीदी, कुछ लोग केवल एक बार संन्यास लेते हैं. इसलिए कृपया विराट कोहली को इन सबसे बख्श दें।’ दरअसल इस तरह से अमित मिश्रा ने अफरीदी पर कटाक्ष किया है। ध्यान दिला दें कि अफरीदी ने 2 बार संन्यास की घोषणा की थी। पहली बार उन्होंने फरवरी 2017 में ऐसा किया था। लेकिन, अप्रेल 2018 में उन्होंने वापसी कर ली थी। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सितंबर 2016 में कहा था, वह चाहता है कि अफरीदी रिटायर हो जाएं लेकिन इसके बाद उनका बोर्ड से मतभेद भी हुआ था’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।