Fifa World Cup 2022 : Messi और Di María नहीं ‘ Argentina एसोसिएशन ऑफ विच ’ के टोने-टोटके और जादू की मदद से जीता Argentina ने यह विश्वकप..!

फ्रांस के किलियन एम्बापे के जबर्दस्त गोल बार-बार बाजी पलट जरूर देते थे और वो अर्जेंटीना की Fifa World Cup 2022 विजय की राह में रोड़ा बन रहे थे। Argentina ने Lionel Messi और Di María ने भी गोल किये लेकिन सिर्फ उनके गोलों की बदौलत विश्वकप में जीत नहीं मिली। जीत मिली Argentina को तो.. ‘Argentina एसोसिएशन ऑफ विच ’ यानी जादूगरियों के कारण जिन्होंने मैसी की नजर उतारी और फिर अपना जादू किया।

न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार Argentina जबर्दस्त कड़े मुकाबले में फ्रांस को जादूगरियों के प्रयासों से जीतने में हरा पाने में सफल रहा। मैच में जिस तरह से फ्रांस पिछड़कर बराबरी कर रहा था, उससे लोगों को यह बात सच लगने लगी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार खुद को जादूगरनी बताने वाली मागली मार्टिनेज ने दावा किया कि वर्ल्डकप की शुरुआत में मेसी पिच पर हाथापाई कर रहे थे और इसका कारण एक अलौकिक अभिशाप। मागली मार्टिनेज के अनुसार Argentina के स्टार फुटबॉलर Lionel Messi पर जादू किया गया है या नहीं इसका पता लगाने के लिए उन्होंने एक खास प्रार्थना की। विशेष शब्दों का उच्चारण करते हुए उन्होंने पानी से भरे एक कटोरे में थोड़ा सा तेल लिया। इसके जरिये उन्हें पता लगा कि Messi सुरक्षित हैं या श्रापित। मार्टिनेज ने बताया कि पानी से भरे कटोरे अगर तेल बिखर जाता तो मेसी सुरक्षित थे लेकिन अगर वह बीच में ही एकत्र हो गया, इसका अर्थ था कि वे श्रापित हैं।
उन्होंने कहा, 'तेल एक चुंबक की तरह आपस में चिपक गया। ये इतना शक्तिशाली था कि मैं अकेले इसे नहीं तोड़ पाती।' इसलिए उन्होंने ट्विटर पर जाकर Argentina की कई अन्य जादूगरनियों की मदद मांगी। उन्होंने ट्वीट किया, 'बुरी नजर ठीक करने वाली बहनों, मैसी बहुत प्रभावित हैं, मुझे आपकी मदद की जरूरत है।' इसके उत्तर में कई लोगों ने उनके ट्वीट पर जादूगर होने का दावा किया और मदद की पेशकश की।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सप्ताह जादूगर होने का दावा करने वालीं Argentina की सैकड़ों महिलाएं प्रार्थना कर रही थीं। वेदियों, मोमबत्तियों और ताबीज समेत तरह-तरह के तंत्र-मंत्र के जरिए वे अपने देश की फुटबॉल टीम को सुरक्षित करने में लगी थीं जिससे कि 36 साल बाद वह एक बार फिर जीत हासिल कर सके। इन लोगों के मुताबिक उनका जादू काम कर गया। मेसी के गृहनगर रोसारियो की रहने वाली शिक्षिका और 27 साल की कथित जादूगरनी रोसीओ कैब्रल मेना ने कहा, 'हम खुद को एजेंट के रूप में देखते हैं जो प्यार से रक्षा कर सकते हैं और खुशियां फैला सकते हैं।' उन्होंने एक तेजपत्ता के पीछे स्कोर लिखा और उसे जलाया।
सऊदी अरब से हार के बाद से ही किये जाने लगे जादू-टोने
जादू करना तभी से बढ़ गया जब Argentina को सऊदी अरब की टीम से हार मिली थी। ये पूरी दुनिया में फुटबॉल प्रशंसकों के लिए एक हैरान करने वाली घटना थी। उस मैच के बाद से ही कई जादूगरनियों ने एक वाट्सएप ग्रुप शुरू किया। इसे Argentina एसोसिएशन ऑफ विच नाम दिया गया। ग्रुप शुरू करने वाली 23 साल की एंटोनेला स्पाडाफोरा ने कहा, 'मैंने सोचा था कि अधिकतम 10 लोग ही शामिल होंगे लेकिन कुछ दिनों में ही ग्रुप में 300 से ज्यादा लोग शामिल हो गए। पिछले सप्ताह डिमांड इतनी बढ़ी की उन्होंने एक ट्विटर अकाउंट शुरू किया, जिसके 25,000 फॉलोअर्स हो गए।' जादूगरनियों ने कहा कि उनका मेन फोकस टीम के ऊपर से बुरी ताकतों को दूर करना था।
What's Your Reaction?