G-CLUB पर फायरिंग करने वाले गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस की बंदूके छीन कर किया हमला,जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल
<p>लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के सदस्यों, जिन्होंने राजस्थान के जयपुर में एक नाइट क्लब के परिसर में फायरिंग की थी। उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार करने के बाद जब उन्हें जयपुर ले लाया जा रहा था तब उन्होंने जयपुर के खोह नागोरियान के पास पुलिस पर हमला कर दिया। हालांकि जवाबी कार्रवाई में वे पकड़ लिये गये।</p>
G-CLUB पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को जयपुर पुलिस ने यूपी के आगरा में पकड़ लिया था और गिरफ्तार कर जयपुर ला रही थी। उसी दौरान जब पुलिस वैन खोह-नागोरियान इलाके के पास पहुंची तो बदमाश लघु शंका के बहाने उतरे और उतरते ही पुलिसकर्मियों से हथियार छीन लिये और उन पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने तेजी दिखते हुए जबावी कार्रवाई की जिसमे तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। तीनो को SMS अस्पताल के ट्रोमा में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में में FIR दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि शनिवार, 29 जनवरी को देर रात जयपुर के जवाहर सर्किल थाना इलाके में एक क्लब के बाहर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने दहशत मचाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली थी। गैंग के सदस्य रितिक बॉक्सर ने अपने फेसबुक में फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए धमकी भी दी थी। बदमाशों ने 15 राउंड फायरिंग की और इसके बाद बेखौफ बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए।
What's Your Reaction?