पूर्व मंत्री महेंद्र जीत मालवीय ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थामा..!

<p><em>मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंजत्री&nbsp;कमलनाथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल तो नहीं हुए&nbsp;लेकिन में मंत्री रहे&nbsp;महेंद्रजीत सिंह मालवीय जरूर आज भाजपा में शामिल हो गए। मालवीय ने सोमवार, 19 फरवरी&nbsp; को राजस्थान के प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और पार्टी के अन्य बड़े नेताओं की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।</em></p> <p>&nbsp;</p>

पूर्व मंत्री महेंद्र जीत मालवीय ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थामा..!
19-02-2024 - 07:24 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सदस्ता ग्रहण के बाद मालवीय ने कहा, मैं छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ा रहा हूं। आज मुझे ऐसा लगा रहा है कि मैं वापस अपने घर आया हूं। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरुण चुतर्वेदी, अरुण सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद रहे।

मालवीय ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कल रात को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और जोधपुर हाउस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी मुलाकात की। इसके बाद आज सुबह वह दिल्ली से जयपुर आये थे। भाजपा में शामिल होने के बाद मालवीय ने कहा, 'भाजपा में शामिल होने का एकमात्र कारण वागड़ क्षेत्र का विकास है। विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है।' 

राजस्थान कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष रहे मालवीय प्रधान, जिला प्रमुख, सांसद, विधायक और दो बार कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे आदिवासी कांग्रेस सेल के कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। संगठन में भी मालवीय का लंबा अनुभव रहा है। बागीदौरा विधानसभा से लगातार तीन बार से विधायक मालवीय का कद मानगढ़ धाम में हुई राहुल गांधी की सभा के बाद बढ़ा है। उल्लेखनीय है कि मालवीय ने सरपंच से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।  इसके बाद वो एक-एक पायदान चढ़ते हुए विधायक, सांसद, मंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर तक बने।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।