26 साल की उम्र में 22 बच्चे... इस महिला का है शतक लगाने का इरादा! पति को हो गई 8 साल की जेल

<p><em><strong>26 साल की &nbsp;रूसी महिला क्रिस्टीना ऑजटर्क जॉर्जिया में रहती हैं। उनके 22 बच्चे हैं, पर वो इस संख्या को 3 अंकों में ले जाना चाहती हैं, यानी वो बच्चों के मामले में शतक लगाना चाहती हैं। आप अगर इस बात से हैरान हो रहे हैं कि सिर्फ 26 साल की महिला के 22 बच्चे कैसे हो सकते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।</strong></em></p>

26 साल की उम्र में 22 बच्चे... इस महिला का है शतक लगाने का इरादा! पति को हो गई 8 साल की जेल
27-10-2023 - 11:56 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हर महिला के लिए मां बनना बेहद खास अनुभव होता है। पर ये सफर आसान नहीं होता। मानसिक से लेकर शारीरिक रूप से भी औरतें प्रेग्नेंसी के दौरान काफी समस्याओं से गुजरती हैं। प्रेग्नेंसी के बाद मां के तौर पर उनकी जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। इस वजह से आजकल औरतें एक से ज्यादा बच्चे नहीं चाहतीं। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि एक रूसी महिला, एक-दो नहीं, 22 बच्चों की मां है, और वो सिर्फ 26 साल की है!
26 साल की रूसी महिला क्रिस्टीना ऑजटर्क जॉर्जिया में रहती हैं। उनके 22 बच्चे हैं, पर वो इस संख्या को 3 अंकों में ले जाना चाहती हैं, यानी वो बच्चों के मामले में शतक लगाना चाहती हैं। आप अगर इस बात से हैरान हो रहे हैं कि सिर्फ 26 साल की महिला के 22 बच्चे कैसे हो सकते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। क्रिस्टीना की सबसे बड़ी बेटी, 8 साल की विक्टोरिया नेचुरल तरीके से कंसीव हुई थी। पर उसके बाद के सारे 21 बच्चे सरोगेसी से पैदा हुए थे। इन 21 में से 20 बच्चे साल 2020 में पैदा हुए थे। वो उस सभी से बेहद प्यार करती है।
105 बच्चे चाहती है महिला
साल 2021 में उन्होंने अपनी सबसे छोटी बेटी ओलीविया का स्वागत किया था। महिला ने बताया कि वो अपने करोड़पति पति से 105 बच्चे चाहती हैं। आपको बता दें कि उनके पति उनसे 32 साल बड़े हैं। 58 साल के गैलिप ऑजटर्क होटल के मालिक हैं। इसी साल की शुरुआत में उन्हें 8 साल की जेल हो गई थी। उनके ऊपर गैरकानूनी ड्रग्स खरीदने और रखने का आरोप लगा था। कपल सरोगेसी की मदद से अपने बच्चों का स्वागत इस दुनिया में कर रहे हैं, इस वजह से गैलिप, जेल में रहते हुए भी पिता बन जाएंगे।
अकेले कर रहीं बच्चों की देखभाल
क्रिस्टीना, जॉर्जिया के बाटुमी शहर में छुट्टियां मना रही थीं, तब उनकी मुलाकात गैलिप से हुई थी। इस साल फरवरी में क्रिस्टीना ने एक किताब लॉन्च की थी, जिसमें उन्होंने मेगा-मॉम होने का अपना अनुभव साझा किया था। क्रिस्टीना ने बताया कि जब से उनके पति गिरफ्तार हुए हैं, तब से बच्चों की देखभाल उन्हें अकेले ही करनी पड़ रही है। 
अकेलापन दूर करने को बच्चों की लाइन
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर के बताया था कि पति के न होने की वजह से उन्हें अकेलापन काफी ज्यादा सताता था। द सन वेबसाइट की फैबुलस मैग्जीन से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि मार्च 2020 से जुलाई 2021 के बीच उन्होंने सरोगेट्स को 1.4 करोड़ रुपये दिए थे। एक वक्त बीच में ऐसा भी था कि घर में एक साथ 16 दाइयां काम करती थीं, जिन्हें सैलरी के तौर पर कुल 68 लाख रुपये से ज्यादा दिए जाते थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।