बाइडन की कसम से चीन हो गया गुस्से से लाल...! अमेरिका को जमकर धमकाया

<p><em><strong>चीन ने फिलीपींस की रक्षा के लिए जो बाइडन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका को चीन और फिलीपींस के बीच की समस्याओं में शामिल होने का कोई अधिकार नहीं है। चीन और फिलीपींस के बीच दक्षिण चीन सागर में द्वीपों को लेकर विवाद है।</strong></em></p>

बाइडन की कसम से चीन हो गया गुस्से से लाल...! अमेरिका को जमकर धमकाया
27-10-2023 - 11:42 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बयान पर जमकर जहर उगला है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को चीन और फिलीपींस के बीच समस्याओं में शामिल होने का अधिकार नहीं है। मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने अमेरिका के फिलीपींस की रक्षा करने के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर पक्षकार नहीं है, उसे चीन और फिलीपींस के बीच किसी समस्या में शामिल होने का कोई अधिकार नहीं है। 
चीन ने फिलीपींस के जल क्षेत्र में द्वीपों को अवैध:प से कब्जे में लिया है। इतना ही नहीं, वह फिलीपीनी नौसेना को उन द्वीपों पर फंसे अपने सैनिकों के लिए सप्लाई पहुंचने की कोशिश में भी अड़ंगा लगाता है। चंद दिनों पहले ही चीनी तट रक्षक के जहाजों ने फिलीपीनी नौसेना की आपूर्ति नौकाओं को टक्कर मार दी थी।
चीन ने अमेरिका को क्यों दी धमकी
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि फिलीपींस की रक्षा करने के अमेरिका के वादे से दक्षिण चीन सागर में चीन की संप्रभुता और समुद्री हितों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए और उसे फिलीपींस के अवैध दावों को सक्षम और प्रोत्साहित भी नहीं करना चाहिए। दक्षिण चीन सागर में चीन पर खतरनाक और गैरकानूनी काम करने का आरोप लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को व्हाइट हाउस में कहा कि फिलीपींस की रक्षा के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता ‘लोहे की तरह’ दृढ़ बनी हुई है।
बाइडन ने चीन को लेकर क्या कहा था
बाइडन ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ एक संयुक्त बैठक के दौरान कहा, ‘फिलिपिनो विमान, जहाजों या सशस्त्र बलों पर कोई भी हमला... फिलीपींस के साथ हमारी पारस्परिक रक्षा संधि का उल्लंघन होगा।’ चीन और फिलीपींस के बीच हाल ही में दक्षिण चीन सागर में कई हाई-प्रोफाइल झड़पें हुई हैं, विशेष:प से स्प्रैटली द्वीप समूह के दूसरे थॉमस शोल के आसपास विवादित जल में। पिछले रविवार को, एक चीनी जहाज फिलीपीन की नाव से टकरा गया था। फिलीपींस ने इस घटना को युद्ध के समान करार देते हुए इसकी ‘कड़ी से कड़ी’ निंदा की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।