सुगम हुई बाबा बर्फानी की राह: आने-जाने में नहीं होगी परेशानी, समय भी लगेगा कम

<p><em><strong>पहली जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा अब आसान होगी। शिवभक्तों को पतली-पतली पगडंडियों से होकर गुफा तक नहीं जाना होगा। बॉर्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने बाबा बफार्नी की राह आसान कर दी है।</strong></em></p>

सुगम हुई बाबा बर्फानी की राह: आने-जाने में नहीं होगी परेशानी, समय भी लगेगा कम
01-07-2023 - 10:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पहली जुलाई से शुरू होने वाली बाबा बफार्नी यानी अमरनाथ यात्रा पहले जैसी मुश्किल भरी नहीं होगी। शिवभक्तों को अब पतली-पतली पगडंडियों से होकर गुफा तक नहीं जाना होगा। वो सुविधाजनक यात्रा कर बाबा बफार्नी के दर्शन कर सकेंगे। यानी पहले की तुलना में अब गुफा तक आने-जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पिछली बार अमरनाथ के दर्शन के लिए 3.60 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आए थे, इस बार पांच लाख के करीब श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
बीआरओ ने बनाया मार्ग को सुगम
बॉर्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने यहां पर कई ऐसे काम कराए हैं, जिससे बाबा बफार्नी की यात्रा सुगम हो गयी है। गौरतलब है कि 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से दो मार्गों से शुरू हो रही है। पहला अनंतनाग से पारंपरिक 48 किमी. लंबा पहलगाम मार्ग और दूसरा 14 किमी. बालटाल मार्ग से होगी। बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टीनेंट जनरल राजीव चैधरी के अनुसार अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले दोनों रास्ते पहले अधिक संकरे थे, इस वजह से भक्तों को आवागमन में परेशानी होती थी। भक्तों की इस परेशानी को दूर करने के लिए रास्ते को चैड़ा कर करीब 12 फीट कर दिया गया है, जो पहले 8 फीट से कम चैड़े थे।
कुछ ट्रैक का दोबारा से निर्माण 
पुराने ट्रैक के मरम्मत का काम और कुछ ट्रैक का दोबारा से निर्माण भी किया गया है। इतना ही नहीं, लैंडस्लाइड वाले स्थानों के आसपास भक्तों के लिए शेड बनाए गए हैं, जिससे लैंडस्लाइड के दौरान सुरक्षित स्थानों पर आ सकें। वहीं, फिसलन वाली सड़कों को ठीक किया गया है, जिससे बारिश में श्रद्धालु फिसलें नहीं और किसी भी तरह के हादसे से बचाया जा सके।
स्पैन स्टील ब्रिज का निर्माण
चंदनवाड़ी वाले रास्ते पर 10 अलग-अलग स्थानों पर स्पैन स्टील ब्रिज बनाए गए हैं। वहीं, बालटाल की तरफ से गुफा को जाने वाले रास्ते पर भी 8 ब्रिजों का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही 25 बारिश से बचने के लिए रेन शेल्टर बनाए गए हैं। इनमें चंदनबाड़ी से पिस्सू टॉप के बीच एक, पंचतरणी से संगम के बीच तीन, संगम से पवित्र गुफा के बीच एक, दोमेल से रायलपथरी के बीच छह, रायलपथरी से बरारीमार्ग के बीच पांच, बरारीमार्ग पर तीन, वाई जंक्शन से सावगाम के बीच चार, कालीमाता ट्रैक पर 2 शामिल हैं।
जम्मू बेस कैंप से रवाना हुआ जत्था
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा के पहले जत्ये को झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। यात्रा के लिए 3,500 से ज्यादा तीर्थयात्री जम्मू पहुंचे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।