लिपलाॅक के बाद जैद ने आकांक्षा पुरी को बताया बैड किसर... भड़के दर्शक
<p><em><strong>सलमान खान का ओटीटी रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 चर्चा बटोर रहा है। बीते दिन टास्क के दौरान आकांक्षा पुरी और जैद हदीद ने एक-दूसरे को ऑन कैमरा लिपलॉक किया। दोनों के इस टास्क ने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं, अब जैद ने एक्ट्रेस को बैड किसर बताकर बवाल खड़ा कर दिया है।</strong></em></p>
बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में टास्क के दौरान जैद हदीद और आकांक्षा पुरी ने एक-दूसरे को किस किया। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ। वहीं, अब जैद हदीद अपने कमेंट की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
दरअसल, आकांक्षा पुरी संग किस करने के बाद उन्हें बैड किसर बताया और उनका मजाक उड़ाया। सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी 2 का लाइव फीड वायरल हो रहा है, जिसमें जैद हदीद, अविनाश सचदेव से बात करते हुए कहा कि आकांक्षा पुरी एक खराब किसर हैं। इसके बाद दोनों ने पूरे घरवालों के सामने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया।
जैद पर भड़कीं पूजा भट्ट
जैद हदीद की इस बात को सुनकर पास में खड़ी पूजा भट्ट भड़क जाती हैं और कहती हैं आकांक्षा का इस तरह पीठ पीछे मजाक उड़ाना बहुत बुरी बात है। पूजा ने जैद को टोकते हुए कहा, ‘मुझे माफ कीजिएगा, लेकिन आप घटिया हैं। ये साफ दिख रहा था कि आप किस को एंजॉय कर रहे थे। बेचारी लड़की क्या करती अगर उससे पूरी दुनिया के सामने ऐसा करने के लिए कहा गया था। माफ करना, लेकिन मैं आपकी बात को खारिज करती हूं।’
जैद को सुनाई खरी-खोटी
पूजा की बातें सुनने के बाद जैद ने कहा कि वो बस अपनी राय दे रहे थे। इस पर पूजा ने कहा कि अगर आपको राय देनी है तो आकांक्षा को जाकर ये बात बताए, ना कि बाकी घरवाले को। आप लड़के की तरह बात कर रहे हैं, मुझे लगा आप एक मर्द है। इस पर जैड ने कहा- ‘मैं गे हूं।’
मॉडल पर भड़के दर्शक
आकांक्षा पुरी को लेकर की गई जैद हदीद की ये बातें लोगों को पसंद नहीं आई और वो ट्रोल हो गए। ट्विटर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, ‘चाहे पुरुष हो या महिला, इस तरह किसी का नाम खराब करना ठीक नहीं है।’
आकांक्षा को मिला सपोर्ट
एक अन्य यूजर ने कहा, ‘जैद कितना घटिया है’ उसने अभी कहा कि आकांक्षा एक बुरी किसर है। उसने (आकांक्षा पुरी) ऐसा सिर्फ टीम की खातिर किया और वो ऐसा बोल रहा है? दरअसल वो अकेली है ऐसी है, जो सारे टास्क कर रही है और जैद ने उसे इस तरह अपमानित किया। इस बेवकूफ को अभी शो से बाहर फेंको।’
What's Your Reaction?