क्राइम, थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री...! एंटरटेनमेंट से भरपूर है ओटीटी पर यह हफ्ता
<p><em><strong>अगर आप वीकेंड एंजॉय करने के लिए किसी जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म या वेब सीरीज की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो ये हफ्ता आपके लिए काफी एंटरटेनिंग होने वाला है। क्योंकि, इस हफ्ते कई जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं, जो आपका ये वीकेंड बना देंगी। दशहरा के चलते यह वीकेंड भी लंबा है, जो आप इन सीरीज और फिल्मों के सहारे आसानी से काट सकते हैं।</strong></em></p>
क्या आप अपने वीकेंड को एंजॉय करने के लिए किसी जबरदस्त फिल्म या वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं? अगर हां, तो ये इंतजार इस हफ्ते खत्म होने वाला है। यूं तो ओटीटी की दुनिया में हर तर का कॉन्टेंट उपलब्ध है, लेकिन अगर आप कुछ नया और रोमांचक देखना चाहते हैं तो इस हफ्ते रिलीज होने वाली कुछ ऐसी ही फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में हम आपको बताएंगे, जो ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं।
लॉन्ग लिव लव
अगर आप कुछ एंटरटेनिंग देखना चाहते हैं तो लॉन्ग लिव लव आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। ये फिल्म 26 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
दुरंगा सीजन 2
अमित साध, गुलशन देवैया, दृष्टि धामी और बरखा सेन गुप्ता स्टारर दुरंगा का दूसरा भाग 24 अक्टूबर को जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है।
एस्पिरेंट्स सीजन 2
भारत के टॉप रेटेड शोज में से एक एस्पिरेंट्स का दूसरा सीजन 25 अक्टूबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
पेन हस्टलर्स
क्रिस इवान्स और एमिली ब्लंट स्टारर पेन हस्टलर्स 27 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।
किंग ऑफ कोठा
फेमस साउथ स्टार दुलकर सलमान की पीरियड एक्शन ड्रामा ‘किंग ऑफ कोठा’ 24 अगस्त को रिलीज होगी। आप इस फिल्म का लुत्फ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उठा सकेंगे।
What's Your Reaction?