भारत की हार से क्यों भड़के पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर
<p><em><strong>भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी T20 वर्ल्डकप 2022 में सुपर 12 स्टेज का एक रोमांचक मुकाबला 30 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया. जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी ओवर में 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए9 विकेट के नुकसान पर बोर्ड पर 133 रन लगाए. जिसको साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट शेष रहते हुए हासिल कर लिया। वहीं इस हार के साथ भारत ग्रुप 2 में दूसरे पायदान पर आ गई है।</strong></em></p>
इस मैच में भारतीय बल्लेबाज़ी से पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर काफी ज़्यादा नाराज़ नज़र आए हैं. जिसके चलते उन्होंने एक वीडियो भी शेयर कर डाला। आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अगर विश्वकप में सेमीफाइनल में प्रवेश करना है तो भारत को दक्षिण अफ्रीका को हराना बहुत महत्वपूर्ण था। भारत के अफ्रीकी से हारने के बाद ,पाकिस्तान का शेष 4 में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में पाकिस्तान टीम समेत दिग्गज खिलाड़ी भी इस मुकाबले में टीम इंडिया को पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे थे।
ग़ौरतलब है कि जब भारतीय क्रिकेट टीम का टॉप ऑर्डर लड़खड़ाया तो पूर्व दिग्ग्गज तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने अपनी नाराज़गी दिखाई और उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा,
“मैंने कहा था वीडियो में कि भारत पाकिस्तान के लिए मैच जीतेगा और पाकिस्तान को मरवाना नहीं है। यह तो पाकिस्तान को मरवा रहे हैं। 4 आउट करवा दिये अब पता नहीं आगे क्या होगा।”
What's Your Reaction?