मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव, किरेन  रिजिजू  की जगह अब अर्जुनराम  मेघवाल  होंगे कानून मंत्री

<p><em>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में बड़ी उलटफेर हुई है। कॉलेजियम सिस्टम पर टिप्पणी करने वाले किरन रिजिजू से विधि मंत्रालय वापिस लिया गया है और उसकी कमान अर्जुनराम मेघवाल को सौंप दी गयी है।&nbsp;कानून मंत्री किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल अब नए कानून मंत्री होंगे।</em></p>

मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव, किरेन  रिजिजू  की जगह अब अर्जुनराम  मेघवाल  होंगे कानून मंत्री
18-05-2023 - 12:32 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

 किरेन रिजिजू को सौंपा भू विज्ञान मंत्रालय

मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव के तहत  किरेन रिजिजू  को कानून मंत्री पद से हटा दिया गया है।  उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल अब नए कानून मंत्री का पदभार संभालेंगे।  किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से बदलकर भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट में इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। 

माना जा रहा है कि किरन रिजिजू लगातार टिप्पणियों से खलबली मचा रहे थे। उन्होंने कॉलेजियम प्रणाली के बारे में टिप्पणी की थी और उस पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। अब उनकों विधि मंत्रालय से हटाकर भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। 

अब सुप्रीम कोर्ट ने भी ख़ारिज की किरेन रिजीजू और जगदीप धनखड़ के खिलाफ याचिका

पटना में बोले बाबा बागेश्वर- ‘पोस्टर फाड़ लो, विरोध कर लो लेकिन बिहारियों के दिल से कैसे निकालोगे’

भारतीय प्रशासनिक सेवक रह चुके हैं राजस्थान के अर्जुन मेघवाल 

अर्जुन मेघवाल राजस्थान के बीकानेर जिले से आते हैं। नरेंद्र मोदी कैबिनेट में वह फिलहाल केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे। अर्जुन राम मेघवाल, बेहद जमीनी नेता माने जाते हैं। वह कई बार पगड़ी बांधकर साइकिल से संसद भवन जा चुके है। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से वीआरएस ले चुके हैं। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।