राजस्थान में मौसम ले रहा किसानों की परीक्षा...एक दिन धूप के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ, कुछ इलाके होंगे तर-ब-तर

<p><em><strong>राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर हुई बरसात का दौर अभी-अभी थमा है लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ 3 अप्रेल से सक्रिय होगा और कुछ इलाकों में बारिश का दौर फिर शुरू&nbsp;होगा।</strong></em></p>

राजस्थान में मौसम ले रहा किसानों की परीक्षा...एक दिन धूप के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ, कुछ इलाके होंगे तर-ब-तर
02-04-2023 - 09:41 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कुछ दिन से हो रही बारिश ने राजस्थान में किसानों को बेहाल कर दिया है। ऐसे में कल जयपुर समेत कई जगहों पर धूप खिली रही और किसानों ने राहत की सांस ली। इस बीच, एक बार फिर राजस्थान समेंत दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के साथ उत्तराखंड में फिर आज या फिर कल भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सोमवार यानि की कल 3 अप्रेल को सक्रिय हो सकता है। मौसम केंद्र जयपुर की जानकारी के मुताबिक राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कल समाप्त हो गया और अब राज्य के ज्यादातर भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। 
ज्यादा तपाएंगे अप्रेल और जून
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि इस बार अप्रैल-जून में सामान्य से अधिक गर्मी होगी। उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों एवं प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल से जून तक का अधिकतम तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा होने की आंशका है. खासतौर पर मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी होगी।
तेज हवा और बरसात का दौर
मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ से बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र बारिश और तेज हवाएं चल सकती है। गौरतलब है कि राजस्थान में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विशेष गिरदावरी (आकलन) के निर्देश दिये हैं। ताकि रबी फसलों के नुकसान का पता चले और किसानों को राहत दी जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।