अल जवाहिरी के खात्मे के पीछे पाकिस्तान..!
NULL
अलकायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत के बाद एक बार फिर पाकिस्तान पर अंगुलियां उठ रही हैं। तालिबान समर्थकों का कहना है कि जवाहिरी को पाकिस्तान ने मारा है। इस कार्रवाई से 48 घंटे पहले ही अमेरिका ने पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से बातचीत की थी। हालांकि पाक की अमेरिका के साथ बढ़ती नजदीकी भारत के लिए चिंता का कारण बन सकती है।
इस पूरे खेल में जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा। जनरल बाजवा और अमेरिकी सेना के एक शीर्ष जनरल के बीच फोन पर बातचीत के 48 घंटे बाद ही जवाहिरी को काबुल में ढेर कर दिया गया।
कंगाली के दौर से गुजर रहा पाकिस्तान दुनियाभर में कर्ज की भीख मांगता फिर रहा है। यही वजह है कि वर्तमान में पाकिस्तान के सबसे शक्तिशाली इंसान आर्मी चीफ बाजवा को अमेरिका के आगे झोली फैलानी पड़ी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पूरे अमेरिकी ऑपरेशन में पाकिस्तान ने बड़ी अहम भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि अमेरिकी हमलावर ड्रोन विमान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से होकर गया था। हालांकि पाकिस्तान ने इसका खंडन किया है।
भारत के लिए सावधान रहने का समय
पाकिस्तान को इसका फौरी तौर पर फायदा आईएमएफ से लोन के रूप में मिल सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान जल्द ही एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट से निकल सकता है। पाकिस्तान को कश्मीरी आतंकियों को पालने की वजह से ग्रे लिस्ट में डाला गया था। उसका ग्रे लिस्ट से निकलना भारत के लिए करारा झटका साबित हो सकता है।
What's Your Reaction?