क्या हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड महिका शर्मा से गुपचुप शादी कर ली? वायरल तस्वीर ने बढ़ाई अटकलें..

क्या भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा से चुपचाप शादी कर ली है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दोनों की नई तस्वीरों ने ऐसी अटकलों को हवा दे दी है कि इस जोड़े ने निजी समारोह में सात फेरे ले लिए हैं। इन चर्चाओं की शुरुआत उस तस्वीर से हुई, जिसमें हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा एक बुजुर्ग महिला के..

क्या हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड महिका शर्मा से गुपचुप शादी कर ली? वायरल तस्वीर ने बढ़ाई अटकलें..
29-06-2026 - 09:27 AM
29-06-2026 - 09:29 AM

क्या भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा से चुपचाप शादी कर ली है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दोनों की नई तस्वीरों ने ऐसी अटकलों को हवा दे दी है कि इस जोड़े ने निजी समारोह में सात फेरे ले लिए हैं। इन चर्चाओं की शुरुआत उस तस्वीर से हुई, जिसमें हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा एक बुजुर्ग महिला के साथ नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीर पर गौर करते हुए दावा किया कि महिका के माथे पर सिंदूर दिखाई दे रहा है। वहीं, तस्वीर में बुजुर्ग महिला दोनों का हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं, जिसके बाद कई लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि यह फोटो किसी निजी विवाह समारोह के बाद की हो सकती है। हालांकि, हार्दिक पांड्या और महिएका शर्मा में से किसी ने भी अब तक इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके बावजूद यह तस्वीर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है।

कई प्रशंसकों का मानना है कि लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल ने अब अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। इसी बीच, 'स्पोर्ट्स क्लब' नामक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट में दावा किया गया, "हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा अब शादीशुदा हैं।

एक इंस्टाग्राम यूजर ने यह तस्वीर अपनी स्टोरी पर शेयर की थी लेकिन ज्यादा लोगों तक पहुंचने के बाद उसने तुरंत स्टोरी हटा दी। हालांकि, कुछ लोगों ने पहले ही उसका स्क्रीनशॉट ले लिया था और अब ऐसा लग रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।