तानाशाह ने गले क्या लगाया, मारे खौफ के सूख गया सैनिक का गला..!
<p><em><strong>किम उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के मैंग्योंगडे रिवोल्यूशनरी स्कूल के दौरे पर थे</strong></em></p>
उत्तर कोरिया से एक तस्वीर सामने आई है। इसमें देश के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन एक सैनिक को गले लगाते नजर आ रहे हैं। किम जोंग उन के चेहरे पर एक लंबी मुस्कुराहट है और उनका एक हाथ सैनिक के गाल पर है। लेकिन किम जोंग के साथ खड़ा सैनिक बेहद डरा हुआ नजर आ रहा है। उसकी नजरें जमीन की तरफ हैं और वह ऊपर देखने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। साफ है कि सैनिकों के साथ किम जोंग की नई तस्वीरें किसी प्रोपेगेंडा के तहत जारी की गई हैं। दरअसल किम उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के मैंग्योंगडे रिवोल्यूशनरी स्कूल के दौरे पर थे। कुछ दिनों पहले उत्तर कोरिया ने जापान की तरफ बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं जिससे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया था।
किम के साथ पत्नी ने भी किया दौरा
तस्वीरों में किम जोंग उन हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वह सैनिकों से गले मिलते और हाथ मिलाते नजर आए जिससे सैनिक न सिर्फ असहज हो गए बल्कि उनके चेहरे पर डर साफ देखा जा सकता था।
What's Your Reaction?