चहल तोड़ सकते हैं टी-20 में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड

NULL

चहल तोड़ सकते हैं टी-20 में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड
17-06-2022 - 12:30 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए पर्पल कैप हासिल करने वाले यानी इस सीजन में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले युजवेंद्र चहल दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले टी-20 मुकाबलों में भारतीय टीम में शामिल हैं। बहुत संभव है कि वे इस सीरीज में टी-20 में सर्वाधिक विकेट हासिल करने के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ दें। अभी तक यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज है।

उल्लेखनीय है कि रविचंद्रन अश्विन ने अब तक 242 टी-20 मैच खेले हैं और उन्होंने इन मैचों में 276 विकेट हासिल किये हैं। उधर, युजवेंद्र चहल अब तक 274 विकेट हासिल कर चुके हैं। जबर्दस्त गेंदबाजी फॉर्म में चल रहे चहल से उम्मीद की जा रही है कि वे 9 जून से शुरू होने जा रही टी-20 मैचों में सीरीज में दो विकेटों का फासला तय कर आर.अश्विन का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

इंडिनयन प्रीमियर लीग के इस सीजन में चहल ने शानदार गेंदबाजी की और टूर्नामेंट में कुल 27 विकेट चटकाए थे। लीग में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले को मिलने वाली पर्पल कैप उन्होंने हासिल की थी। चहल ने आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी।

दक्षिण अफ्रीका के साथ 5 टी-20 मैचों की सीरीज में युजवेंद्र के पास 276 विकेटों का आंकड़ा पार करने का पूरा मौका होगा। उन्होंने अब 54 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 68 विकेट हासिल किये हैं और आईपीएल में उनके नाम 131 मैचों में 166 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा चहल ने हरियाणा की तरफ से घरेलू टी-20 क्रिकेट खेलते हुए कुल 40 विकेट लिये हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।