राफा नडाल ने 14वीं बार फ्रेंच ओपन जीतकर हासिल किया 22वां ग्रैंडस्लैम
NULL
स्पेनिश खिलाड़ी राफा नडाल ने रविवार, 5 जून को एक बार फिर फ्रेच ओपन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने 1 नार्वे के कैस्पर रूड को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-0 से हराया। राफा ने 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता और इस तरह वे 22 ग्रैंडस्लैम पुरस्कार हासिल करने वावे दुनिया के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गये।
उल्लेखनीय कि टेनिस में राफा से अधिक ग्रैंड स्लैम खिताब सिर्फ मार्गरेट कोर्ट (24) और सेरेना विलियम्स (23) के नाम हैं। राफा ने 30 बार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलते हुए 22वीं बार ग्रैंड स्लैम जीतकर स्टेफी ग्राफ की बराबरी की। फेडरर और जोकोविच ने समान 31 बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में खेलते हुए समान 20-20 ग्रैंडस्लैम अपने नाम किये हैं।
राफा ने अपने करियर में रिकॉर्ड 14 बार फ्रेंच ओपन, 4 बार अमेरिकी ओपन, दो बार विंबलडन और दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन की ट्रॉफी जीती है। इसी साल जनवरी में राफा ने दानिल मेदवदेव को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।
What's Your Reaction?