‘चंद्रयान-3’ को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की कवायद पूरी

<p><em><strong>भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार (20 जुलाई) को चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान के कक्षा उन्नयन की चैथी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि भारत ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के एक कदम करीब पहुंचाकर इंटरनेशनल मून डे 2023 मनाया है।</strong></em></p>

‘चंद्रयान-3’ को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की कवायद पूरी
21-07-2023 - 11:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इसरो ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान के कक्षा उन्नयन की चैथी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अब अगली प्रक्रिया को 25 जुलाई, 2023 को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अंजाम देने की योजना है। चांद के लिए चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। 
इसरो ने मंगलवार (18 जुलाई) को भी बताया था कि चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान के कक्षा उन्नयन की तीसरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है। इस दौरान इसरो ने कहा था कि अगली प्रक्रिया को 20 जुलाई को दो से तीन बजे के बीच किए जाने की योजना है, जो कि आज सही साबित हुआ। 
सॉफ्ट लैंडिग कब होगी?
इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने शुक्रवार (14 जुलाई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि सब ठीक रहने पर चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त यानी बुधवार की शाम पांच बजकर 47 मिनट पर होगी। चंद्रयान-2 मिशन अंतिम क्षणों में लैंडर विक्रम पथ विचलन के चलते सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया था। चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास सफल होने पर भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।