मौसम : राजस्थान में मावठ के आसार, शीतलहर से मिलेगी राहत

<p><em><strong>मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पहला पश्चिमी विक्षोभ 19-20 जनवरी को प्रभावी होगा।</strong></em></p>

मौसम : राजस्थान में मावठ के आसार, शीतलहर से मिलेगी राहत
18-01-2023 - 10:13 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रदेश में गुरुवार से शीतलहर और पाले से राहत मिलेगी। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, इनके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। विक्षोभ के असर से अब मावठ होने के आसार हैं। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पहला पश्चिमी विक्षोभ 19-20 जनवरी को प्रभावी होगा। इसके प्रभाव से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। 19 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 22 से 26 जनवरी के दौरान सक्रिय होगा। यह विक्षोभ अपेक्षाकृत अधिक सक्रिय होगा, इसके असर से राज्य में मावठ होने के आसार हैं।
तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहले ही मंगलवार को प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन शेखावाटी शीतलहर की जद में ही रहा। वहीं अलवर में भी तापमान माइनस में पहुंच गया। सीकर के फतेहपुर में 15 साल बाद जनवरी माह में लगातार चार दिन तक न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू से नीचे दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहपुर में माइनस 4.5, चूरू में माइनस 2.7, अलवर में माइनस 0.5, माउंट आबू माइनस 2, करौली में माइनस 0.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया।

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।