22 साल पुराने मोड़ पर कांग्रेस, आखिर क्यों जरूरी हो गया है अध्यक्ष पद का चुनाव?

22 साल पुराने मोड़ पर कांग्रेस, आखिर क्यों जरूरी हो गया है अध्यक्ष पद का चुनाव?
29-08-2022 - 04:52 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस में क्या सही मायनों में लोकतंत्र है। क्या कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर सिर्फ गांधी परिवार का ही सदस्य रहेगा। यह सवाल आज इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि पार्टी के भीतर ही कांग्रेस के आंतरिक चुनाव को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जिस प्रकार 22 वर्ष पहले सोनिया के खिलाफ पार्टी में बगावती तेवर दिखे थे, वही तेवर आज राहुल के खिलाफ दिखाई दे रहे हैं।  
कई कांग्रेस नेताओं का मानना है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर पिछले दो दशक से गांधी परिवार का ही कब्जा है। 1998 में सीताराम केसरी के बाद से सोनिया गांधी 2017 तक अध्यक्ष रहीं। कोई भी गैर गांधी परिवार का आदमी कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बन सकता है। यह बात उस समय तब मजबूत हुई जब कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने पार्टी छोड़ी। अपने इस्तीफे में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व आंतरिक चुनाव के नाम पर धोखा दे रहा है।

राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल
कांग्रेस में जी-23 समूह हो या पुराने कांग्रेसी, एक धड़ा हमेशा से राहुल गांधी के नेतृत्व और उनकी कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े करता रहा है। गुलाम नबी आजाद ने भी राहुल गांधी पर अपरिपक्व और बचकाना व्यवहार करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस को छोडक़र जाने वाले नेता चाहे वो कपिल सिब्बल हो या जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह हों बलराम जाखड़, लगभग सभी नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।
2024 के लिए नैरेटिव सेट करना होगा
कांग्रेस पार्टी के भीतर ही नहीं ही विपक्ष भी उस पर एक परिवार की पार्टी होने का आरोप लगाता रहा है। भारतीय जनता पार्टी वाले तो साफ कहते हैं कि कांग्रेस मां-बेटे की पार्टी बन गई है। भाजपा ने रविवार, 28 अगस्त को भी कांग्रेस के उस दावे का माखौल उड़ाया कि वह एकमात्र पार्टी है, जिसमें आंतरिक चुनाव कराए जाते हैं।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।