निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए विदाई समारोह 23 जुलाई को

NULL

निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए विदाई समारोह 23 जुलाई को
21-07-2022 - 06:27 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश के निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 25 जुलाई को और 23 जुलाई को उनके सम्मान में उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू एक विदाई समारोह का आयोजन कर रहे हैं। संसद भवन स्थित सेंट्रल हॉल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम राष्ट्रपति कोविंद को एक 'स्मृति चिन्ह' और सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित एक 'हस्ताक्षर पुस्तिका' भी भेंट की जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्री और सांसद इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

कार्यकाल खत्म होने से दो दिन पहले यानी 22 जुलाई को ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पूरा सामान नए बंगले में शिफ्ट हो जाएगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति भवन से कोविंद की विदाई 25 जुलाई को होगी। इसी दिन नव निर्वाचित राष्ट्रपति पग की शपथ लेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।