राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु पर कांग्रेस नेता उदित राज ने किये आपत्तिजनक विवादित ट्वीट, विवाद बढ़ने पर बोले मेरा निजी बयान है, कांग्रेस का नहीं

राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु पर कांग्रेस नेता उदित राज ने किये आपत्तिजनक विवादित ट्वीट, विवाद बढ़ने पर बोले मेरा निजी बयान है, कांग्रेस का नहीं
06-10-2022 - 04:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस नेता उदित राज अक्सर किसी ना किसी कारण के चलते विवादों में रहते हैं और इस बार उन्होंने दलित समाज से देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लेकर विवादित बोल बोले हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ‘द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद है। वह कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।’

उदित के इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है। विशेषतौर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। भाजपा इस बयान पर कांग्रेस को घेरने में लगी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार का शब्द उदित राज ने राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किया है वो चिंताजनक है। यह कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी भी ऐसा कर चुके हैं और वो भी हमने सुना है।

मामले पर विवाद को बढ़ता देख उदित राज ने कहा है कि यह उनका निजी बयान है कांग्रेस पार्टी का नहीं। उदित राज ने दूसरा ट्वीट कर कहा, मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है। कांग्रेस पार्टी का नहीं है। द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदिवासी के नाम से। राष्ट्रपति बनने से क्या वह आदिवासी नहीं रहीं। देश की राष्ट्रपति हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप हो जाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।