KCR की राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री, पार्टी के नाम से तेलंगाना हटाकर भारत

<p><em><strong>&nbsp;तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) किया</strong></em></p>

KCR की राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री, पार्टी के नाम से तेलंगाना हटाकर भारत
06-10-2022 - 07:22 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने के मकसद से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने  तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) किया। पार्टी की महत्वपूर्ण आम सभा बैठक में यह फैसला लिया गया। इस घोषणा के बाद पार्टी मुख्यालय के बाहर जुटे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इसके बाद विपक्ष की ओर से 2024 में पीएम मोदी के सामने कौन? इसमें एक और नाम जुड़ गया है। 
तेलंगाना के सीएम और टीआरएस जो कि अब बीआरएस प्रमुख चंद्रशेखर राव ने 31 अगस्त को पटना का दौरा किया। इस दौरे की काफी चर्चा हुई क्योंकि नीतीश कुमार बीजेपी से नाता तोड़ चुके थे और उनका नाम विपक्ष के नेता के तौर पर चल रहा था। मुलाकात इसलिए भी अहम थी क्योंकि केसीआर पहले ही उस दौड़ में शामिल थे जिसमें नीतीश कुमार शामिल हुए। नीतीश समर्थकों को उम्मीद थी कि बिहार पहुंचे केसीआर शायद नीतीश की उम्मीदवारी का समर्थन कर दें लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 
इसी साल मई महीने में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की। केसीआर ने इसे 'राष्ट्रीय राजनीति में सनसनी' बताया था। इस मुलाकात के साथ ही केसीआर का दिल्ली दौरा शुरू हो गया था। केसीआर को यह पता है कि अरविंद केजरीवाल खुद ही इस रेस में शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।