KARTAVYA PATH : राजपथ होगा अब कर्तव्य पथ

<p><strong>KARTAVYA PATH :&nbsp;</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

KARTAVYA PATH : राजपथ होगा अब कर्तव्य पथ
06-09-2022 - 07:37 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जिसने भी टेलीवजन पर कभी भी गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस समारोह देखा और सुना है, वह देश की राजधानी नई दिल्ली के लाल किले और राजपथ के बारे में जरूर जानता है। लेकिन, इस राजपथ का नाम जल्दी बदलने वाला है। केंद्र सरकार  ने ऐतिहासिक राजपथ और राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक फैले सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ करने का फैसला किया है।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन (एनएमडीसी) का नाम परिवर्तित कर कर्तव्य पथ करने को लेकर बुधवार, 7 सितंबर को एक विशेष बैठक बुलाई है। इस बैठक में एक प्रस्ताव रखा जाएगा जिसमें इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पूरा मार्ग और क्षेत्र कर्तव्यपथ के नाम से पहचाने जाने का जिक्र होगा।
वर्ष 1911 में किंग जॉर्ज पंचम दिल्ली दरबार में हिस्सा लेने के लिए यहां आए थे। इस दौरान कोलकाता की जगह दिल्ली को भारत (ब्रिटिश शासन) की राजधानी बनाने की घोषणा हुई थी। इसलिए अंग्रेजों ने किंग जॉर्ज पंचम के सम्मान में इस जगह का नाम किंग्सवे रखा था। किंग्सवे के रूप में यह ब्रिटिश हुकूमत की शाही पहचान का प्रतीक था। स्वतंत्रता के बाद 1955 में इसका नाम राजपथ किया गया था।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसी साल अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में औपनिवेशिक सोच दर्शाने वाले प्रतीकों को समाप्त करने पर जोर दिया था। इसी का परिणाम रहा कि आजादी के बाद प्रिंस एडवर्ड रोड को विजय चौक, क्वीन विक्टोरिया रोड को डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, किंग जॉर्ज एवेन्यू रोड का नाम बदलकर राजाजी मार्ग किया गया था। इन महत्वपूर्ण सड़कों के नाम अंग्रेजी ब्रिटिश सम्राटों के नाम पर थे।

वहीं दूसरी ओर दिल्ली में भारतीय शासकों और शासक राजवंशों के नाम पर भी सड़कों के जैसे फिरोज शाह रोड, पृथ्वी राज रोड, लोदी रोड, औरंगजेब रोड, अकबर रोड आदि थे। मोदी सरकार के कार्यकाल में कई रास्तों का का नाम बदला गया है। वर्ष 2015 में रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग किया गया, जहां प्रधानमंत्री आवास है। वर्ष 2015 में ही औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड किया गया। इसी तरह वर्ष 2017 में डलहौजी रोड का नाम दाराशिकोह रोड कर दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।