चीन में मांग घटने से कच्चे तेल के भाव में चार डॉलर प्रति बैरल की गिरावट

NULL

चीन में मांग घटने से कच्चे तेल के भाव में चार डॉलर प्रति बैरल की गिरावट
16-08-2022 - 11:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में आर्थिक गतिविधियां सुस्‍त हो गई हैं और इसीलिए वहां कच्‍चे तेल का प्रसंस्करण मार्च, 2020 के बाद से सर्वाधिक नीचे स्तर पर पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव करीब चार डॉलर घटकर 93.96 डॉलर प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई तीन डॉलर से ज्‍यादा गिरकर 88.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

इसी का प्रभाव अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में कीमतों पर देखने को मिल रहा है। भारत में इस गिरावट को देखते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार, 16 अगस्त को इनके दामों कोई परिवर्तन नहीं किया है। कंपनियों ने 6 अप्रेल 2022 को आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे।

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।