आज ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर फैसला, किस करवट बैठेगा ऊंट..!

आज ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर फैसला, किस करवट बैठेगा ऊंट..!
12-09-2022 - 08:18 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वाराणसी के जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश सोमवार को एक बेहद अहम फैसला सुनाने वाले हैं। राखी सिंह और अन्य चार महिलाओं ने याचिका डाली हुई है। ज्ञानवापी परिसर में स्थित शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन का मामला वाराणसी की अदालत में चल रहा है जिस पर पूरे परिसर के सर्वे का काम अदालत के आदेश के बाद कराया गया। मई और जून में पूरे देश में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ था।
वाराणसी कोर्ट के फैसले के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की पोषणीयता पर सवाल उठाया था। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने जिला जज को सुनवाई पूरी कर फैसला देने के लिए कहा था। इसी मामले पर सोमवार को जिला जज अब फैसला देंगे। इसी बीच 3 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद महत्वपूर्ण टिप्पणी की। उस टिप्पणी के बाद अब हिंदू पक्ष के लोगों को लग रहा है कि फैसला उनके हक में आएगा।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर संत समाज गदगद
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अश्विनी उपाध्याय और अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद ने 1991 के विशेष उपासना स्थल कानून को वैधानिक चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी की कि यह कानून काशी और मथुरा में चल रहे मामलों पर कोई असर नहीं डालता है, वो मामले चलते रहेंगे और सुनवाई जारी रहेगी।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।