मंदिर प्रांगण में ' किस ' पर भड़कीं दीपिका और पुजारी ..कहा कि जो करना है होटल में करो..!
<p>प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के प्री-रिलीज़ इवेंट के बाद ओम राउत और कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है। ये वीडियो तिरुमला का है जिसमें ओम, कृति को कार के पास छोड़ते हुए उन्हें गाल पर किस करते हैं और अलविदा कहते हैं। उनके इस जेस्चर को लेकर विवाद हो रहा है। इस किस कॉन्ट्रोवर्सी पर अब एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने बात की है। वहीं तेलंगाना के चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी ने इसे "एक निंदनीय कृत्य" बताया। </p>
फिल्म आदिपुरुष एक नए विवाद में घिर गई है। तिरुपति के एक वीडियो में फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत मंदिर परिसर में अभिनेत्री कृति सेनन को किस देते हुए दिख रहे हैं। मंदिर प्रांगण में इस हरकत पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है।दरअसल तिरुपति में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किए जाने के बाद फिल्म की स्टारकास्ट ने 7 जून 2023 को वेंकटेश्वर मदिर में दर्शन किए थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म से जुड़े लोग मंदिर परिसर में हैं। दर्शन के बाद जब कृति सेनन वहाँ से निकलने लगती हैं तो ओम राउत उन्हें विदा करने आते हैं। वे अभिनेत्री को गले से लगाते हुए उनके गाल पर ‘गुडबाय किस’ करते हैं।
पुजारी ने बताया निंदनीय कृत्य
तेलंगाना के चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी ने इसे "एक निंदनीय कृत्य" बताया। उन्होंने कहा कि "पति-पत्नी भी वहां (मंदिर) एक साथ नहीं जाते हैं।" इसके अलावा, उन्होंने ओम राउत और कृति सनोन को कहा कि उन्हें जो करना है होटल के कमरे में जा कर करें। "
क्या बोली रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका
रामानन्द सागर की 'रामायण' में दीपिका ने सीता का रोल निभाया था। उन्हें आज भी मां सीता जैसा सम्मान मिलता है। कृति सेनन और ओम राउत के इस किस विवाद पर दीपिका ने अपनी बात कही। आज तक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज की एक्ट्रेस किसी भी किरदार से जुड़ती नहीं। उसे एक नया रोल मानकर बस निभा लेती हैं. दीपिका कहती हैं, ''मेरा मानना है कि आज कल के एक्टर्स की ये समस्या है कि वो नए कैरेक्टर को समझते नहीं हैं और ना ही उसके इमोशन्स को मैच कर पाते हैं। उनके लिए 'रामायण' बस एक फिल्म है। वो स्पिरिचुअल लेवल पर उस किरदार से नहीं जुड़ते। '
Director Om Raut kissing Kriti Sanon (who Played Sita ji ) Out side Tirupati mandir created controversy
????????#WTCFinal2023 #Adipurush #AdipurushTrailer2 #KritiSanon #OmRaut #Prabhas #BhushanKumar #FarmersProtest #WTC2023 #Ashwin #RohitSharma #Disgraceful #luchnowcourt #Kolhapur pic.twitter.com/t6afK04hLr— प्रतिभा बतरा (@Deshpremiindia) June 8, 2023
"मैंने सीता के रोल को जिया है ": दीपिका
दीपिका ने आगे कहा, ''कृति आज के जनरेशन की एक्ट्रेस हैं। आज के समय में किसी को किस करना या गले लगाना एक स्वीट जेस्चर माना जाता है। वो खुद को सीता जी नहीं समझ रहीं। ये लोगों के इमोशन्स से जुड़ा हुआ है। मैंने सीता के रोल को जिया है लेकिन आज कल की एक्ट्रेस इसे बस एक रोल मानती हैं। एक बार फिल्म या प्रोजेक्ट खत्म हो जाता है, तो उसे उस किरदार की कोई फिक्र नहीं होती। ''
याद की 'रामायण' के शूटिंग का वक्त
''मैं अपने वक्त की बात बताऊं तो किसी की हिम्मत नहीं होती थी कि वो सेट पर हमें, हमारे नाम से बुलाएं। जब हम हमारे कैरेक्टर्स में होते थे, तो बहुत सारे लोग हमसे मिलने आते थे और हमारे पैर छूते थे। वो बहुत अलग समय था। उस वक्त लोग हमें एक्टर्स की तरह नहीं देखते थे, हमें भगवान मानते थे। हम एक-दूसरे को गले भी नहीं लगा सकते थे। आदिपुरुष' के मेकर्स अभी अपने प्रोजेक्ट में बिज़ी हैं। हो सकता है रिलीज़ के बाद वो इस किरदार को भूल जाएं। मगर ऐसी चीज़ें हमारे साथ नहीं हुईं। हमें भगवान समझा गया। इसलिए हमने कभी कोई ऐसी चीज़ नहीं की जो लोगों की भावनाएं आहत करती हों। ''
कृति और ओम राउत के इस वीडियो को देखने के बाद कईयों ने दोनों को टैग करते हुए इस तरह के कमेंट्स किए गए थे,
''क्या किसी पवित्र जगह पर ये सब हरकतें करना सही बात है? भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में गले लगना, किस करना कितना अपमानजनक है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।''
What's Your Reaction?