उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत से हाथ जोडक़र मांगी माफी

उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत से हाथ जोडक़र मांगी माफी
14-09-2022 - 09:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आम तौर क्रिकेटर और हीरोइनों के बीच अफेयर ही खबर बनते रहे हैं लेकिन इस बार यहां गंगा उलटी बह गई और अभिनेत्री से क्रिकेटर का पंगा न्यूज बन गया। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें रौतेला ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहानी सुनाई थी। इसमें उन्होंने मिस्टर आरपी का नाम लिया था। फैन इसे ऋषभ पंत मान रहे थे। उसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए जमकर कोल्ड वॉर छिड़ गया था। उर्वशी एशिया कप में भारत के मैच के दौरान भी स्टेडियम में देखी गई थीं।
अब कहा सॉरी
अब उर्वशी रौतेला की ओर से एक और वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो भी इंटरव्यू का ही है। इसमें उनसे पूछा गया कि क्या वह आरपी को कोई मैसेज देना चाहेंगी। इसपर उन्होंने कहा, सीधी बात नो बकवास इसलिए मैं कोई बकवास नहीं करती। इस पर उनसे पूछा गया कि आप ऋषभ पंत से कुछ कहना चाहेंगी। इसके जवाब में उर्वशी रौतेला ने कहा, मैं सिर्फ सिर्फ यही कहना चाहूंगी सॉरी, आई एम सॉरी। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ भी जोड़ लिए थे।
क्या था विवाद?
उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच विवाद की शुरुआत एक इंटरव्यू के साथ हुई थी। इसमें उर्वशी ने दावा किया था कि मिस्टर आरपी दिल्ली में उनसे मिलने आए थे। वह सो गईं थी और मिस्टर आरपी 10 घंटे इंतजार करते रहे। उनके पास करीब 17 मिस्ड कॉल आए लेकिन नींद आने की वजह से वे कॉल नहीं उठा पाईं। इसके बाद दोनों की जब बात हुई तो उर्वशी ने मुंबई में मिलने की बात कही। वहां दोनों की मुलाकात भी हुई।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।