वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की धुंआधार शुरुआत, ओपनर के बेखौफ 4,4,4,4,4,6...

<p><em><strong>भारत को पहले मैच में मेजबान टीम के खिलाफ 7 विकेट की धमाकेदार जीत मिली। इस जीत में कप्तान ने ऑलराउंडर खेल दिखाते हुए 2 विकेट लेने के साथ 45 रन भी बनाए।</strong></em></p>

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की धुंआधार शुरुआत, ओपनर के बेखौफ 4,4,4,4,4,6...
15-01-2023 - 11:56 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

साउथ अफ्रीका में खेली जा रही महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम की कमान शेफाली वर्मा के हाथों में है। भारत को पहले मैच में मेजबान टीम के खिलाफ 7 विकेट की धमाकेदार जीत मिली। इस जीत में कप्तान ने ऑलराउंडर खेल दिखाते हुए 2 विकेट लेने के साथ 45 रन भी बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने एक ही ओवर मे 5 चौके और 1 छक्का जमाया। वर्ल्ड कप की शुरुआत भारत के लिए इससे अच्छी नहीं हो सकती थी।
भारत ने साउथ अफ्रीका में 14 जनवरी से शुरू हुए महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप का आगाज जीत के साथ किया. भारत ने पहले मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम को 7 विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट पर 166 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत ने 16.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल किया। इस मैच में शेफाली वर्मा ने अपने विस्फोटक अंदाज में ही मेजबान टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई। महज 16 गेंद पर 9 चैके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने 45 रन की तूफानी पारी खेल डाली।
शेफाली ने भारत की पारी के छठे ओवर में हर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। उन्होंने एनथाबिसेंग एनतिनी के ओवर की लगातार 6 गेंद पर बड़े शॉट लगाए। पहली पांच गेंद को उन्होंने चैके के लिए भेजा जबकि आखिरी गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 26 रन बने। इस मैच में भारत के लिए श्वेता सेहरावत ने 57 गेंद पर 20 चौके जमाते हुए नाबाद 92 रन की पारी खेली। उन्होंने कप्तान शेफाली के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की थी और दोनों ने पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 77 रन जोड़े।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।