Delhi Metro Kiss Video : बिकनी गर्ल के बाद वायरल हुआ कपल का किस करता हुआ वीडियो, यूजर्स की राय जुदा-जुदा
<p><em><strong>बिकनी गर्ल के बाद दिल्ली मेट्रो के अंदर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल एक-दूसरे को किस कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ ने इसका समर्थन किया है तो कुछ ने बुलडोजर एक्शन की बात कही है।</strong></em></p>
दिल्ली मेट्रो में बिकनी गर्ल वाले मामले पर बहस चल ही रही थी कि अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल एक-दूसरे को किस करते हुए देखा जा रहा है। दिल्ली मेट्रो के इस किस वाले वीडियो के सामने आते ही लोग भी बंट गए हैं। एक धड़ा ऐसा है, जो इसका विरोध कर रहा है। वहीं, दूसरा धड़ा इसके समर्थन में उतर आया है। इसके अलावा बिना पूछे कपल का इस तरह से वीडियो बनाने पर भी लोग गुस्सा कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिना पूछे आप किसी का इस तरह वीडियो कैसे बना सकते हैं। चलती मेट्रो में प्यार का इजहार, बन गया वीडियो
कपल का यह वीडियो दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल है, जो मेट्रो से सफर कर रहा है। दोनों खंभे के सहारे साथ में खड़े हैं। तभी अचानक दोनों एक-दूसरे को किस करने लगते हैं। दोनों की यह हरकत वीडियो में रिकॉर्ड हो गई और बाद में वायरल हो गई। हालांकि यह दो चार दिन पहले का वीडियो है। लेकिन अब यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आए हैं।
कुछ के लिए ओके, तो कुछ मांग रहे कार्रवाई
वीडियो को देखने के बाद लोग भी दो भाग में बंट गए हैं। एक धड़ा इसका समर्थन कर रहा है तो वहीं एक धड़ा इस कदम का विरोध कर रहा है। एक यूजर ने लिखा कि हमेशा दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के ही ऐसे वीडियो क्यों सामने आते हैं? कभी मुंबई मेट्रो आकर देखो। आपको हर जगह कपल किस करते हुए दिख जाएंगे। वहां लोगों को इससे खास फर्क नहीं पड़ता। एक यूजर ने कानून की भाषा में कहा कि बिना अनुमति लिए आप किसी का इस तरह वीडियो शूट नहीं कर सकते। यह आईपीसी की धारा 354सी के तहत अपराध है। उसने आगे कहा कि कानून से ऊपर यह समाज है, जो दो लोगों को प्यार का इजहार करते हुए नहीं देख सकता। एक यूजर ने लिखा कि सार्वजनिक जगहों पर आप पेशाब तो कर सकते हैं लेकिन किस नहीं कर सकते। वीडियो का विरोध करते हुए दूसरे धड़े ने पूछा कि क्या मेट्रो में पुलिस नहीं होती क्या? दूसरे यूजर ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो को ऐसे लोगों पर ध्यान देना चाहिए और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। एक यूजर ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि इन पर बुलडोजर के तहत एक्शन होना चाहिए।
What's Your Reaction?